BPSC SDO Power & Facilities: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम के जरिए SDM या SDO बनना लाखों युवाओं का सपना होता है. यह बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस का एक फेमस पद है, जिसमें अच्छी सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं और एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी मिलते हैं. अगर आप BPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए SDM बनने पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं.
ये भी पढ़ें: बहार में अब नये पैटर्न से होगी शिक्षकों की बहाली, आखिर क्यों PT और Mains दोनों की पड़ी जरूरत?
SDM को मिलने वाली सुविधाएं
SDM बनने के बाद सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाती हैं. सब डिवीजन में गवर्नमेंट रेजिडेंस या बंगला मिलता है. एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क के लिए सरकारी गाड़ी और ड्राइवर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. जरूरत के अनुसार सुरक्षा गार्ड भी दिए जाते हैं. इसके अलावा कैंप ऑफिस और रेजिडेंस के लिए सपोर्ट स्टाफ, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता और बिजली से जुड़ी अन्य गवर्नमेंट अलाउंस भी नियमों के अनुसार मिलती हैं.
SDM के एडमिनिस्ट्रेटिव राइट एंड रिस्पांसिबिलिटी
SDO या SDM अपने फील्ड में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण रिस्पांसिबिलिटी निभाते हैं. वे प्रशासन और पुलिस के बीच तालमेल बनाते हैं, साथ ही जरूरी होने पर कानूनी प्रोविजन लागू कर सकते हैं. इसके अलावा लैण्ड एण्ड रेवेन्यू से जुड़े मामलों का निपटारा, अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, डिजास्टर मैनेजमेंट के दौरान खोज और बचाव की निगरानी और मुआवजा देना जैसी रिस्पांसिबिलिटी भी उनके पास होती हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के रूप में इलेक्शन प्रोसेस का मैनेजमेंट और अलग-अलग गवर्नमेंट एग्जाम की निगरानी भी SDM की अहम रिस्पांसिबिलिटी में शामिल है.
BPSC SDO Power & Facilities: क्यों खास है BPSC SDM की नौकरी?
अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं, सामाजिक सम्मान और एडमिनिस्ट्रेटिव राइट के कारण BPSC SDM का पद युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में गिना जाता है. यही वजह है कि हर साल लाखों कैंडिडेट्स इस पद को हासिल करने के लिए BPSC की तैयारी करते हैं.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 में 32388 शिक्षकों की होगी भर्ती, अब PT पास करने पर ही दे सकेंगे मेंस, नया अपडेट जानिए
