बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, Operator और Special Branch के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक

Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल की दो भर्तियों का रिजल्ट जारी किया गया हैं. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) के वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते है.

Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) ने दो अलग-अलग भर्तियों का रिजल्ट जारी कर दिया है.

इसमें कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 और स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल भर्ती 2026 शामिल है. दोनों भर्ती का रिजल्ट आज यानी 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.

993 कांस्टेबल ऑपरेटर पदों का रिजल्ट जारी

CSBC ने विज्ञापन संख्या 02-2026 के तहत कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती की लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में कुल 2,82,823 वैध आवेदन वाले अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 1,28,482 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए.

अब लिखित परीक्षा के आधार पर 4965 अभ्यर्थियों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. CSBC के जारी रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं.

कांस्टेबल ऑपरेटर PET के लिए इतने हुए सेलेक्ट

कैटेगरीकुल पद
सामान्य वर्ग (UR)2040
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)495
अनुसूचित जाति (SC)785
अनुसूचित जनजाति (ST)50
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)875
पिछड़ा वर्ग (BC)565
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BCW)155
कुल4965

ये भी पढ़ें: Bihar ASI Operation परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल के 83 पदों का रिजल्ट

विज्ञापन संख्या 01-2026 के तहत स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल के 83 पदों पर भर्ती हुई थी. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की गई थी. अब लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

सफल अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हुए थे. दोनों भर्तियों में चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शारीरिक परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शामिल है.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Notice Board या Result सेक्शन में जाएं.
  • अपनी भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट की PDF खुल जाएगी.
  • PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोज सकते हैं.
  • अभ्यर्थी रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ऑफिशियल रिजल्ट के अनुसार PET के लिए चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट मेरिट वाइज नहीं है. अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर PDF में अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Police Constable Operator Result PDF

Bihar Police Constable Special Branch Result PDF

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 में नहीं घटी सीटें, 32388 पदों पर भर्तियां, इस दिन से भरें फॉर्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >