Bihar Police कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 4128 पदों पर होगी भर्तियां

Bihar Police Constable Admit Card 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Police Constable Admit Card 2026: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने Bihar Police Constable भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

ऐसे डाउनलोड करें Bihar Police Constable Admit Card 2026

  • सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Police Constable Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

Bihar Police Constable Admit Card 2026 Download Here

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी ध्यान से जांच लें. यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत CSBC से संपर्क करें.

कब होगी परीक्षा?

CSBC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 थी. एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई थी. भर्ती परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड 1 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें Prohibition Constable के 1603 पद, Jail Warder के 2417 पद और Mobile Squad Constable के 108 पद शामिल हैं. यह भर्ती बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद से करना चाहते हैं BTech? एडमिशन से पहले जान लें जरूरी कोर्स और कटऑफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >