Azim Premji Scholarship 2026: देश की छात्राओं को हायर एजुकेशन जारी रखने में आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है. इस स्कॉलरशिप के तहत एलिजिबल छात्राओं को उनकी पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. 2026 बैच के राउंड 1 के लिए एप्लीकेशन 10 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है. आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है.
किन छात्राओं को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ?
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएं अप्लाई कर सकती हैं, जिन्होंने एलिजिबल राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के किसी सरकारी स्कूल या कॉलेज से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई रेगुलर स्टूडेंट के तौर पर पूरी की हो. इसके साथ ही ऐकडेमिक सेशन 2026-27 में भारत के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या विश्वसनीय प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या 2 से 5 साल की अवधि वाले डिप्लोमा कोर्स के फर्स्ट ईयर में रेगुलर स्टूडेंट के तौर पर एडमिशन लिया होना चाहिए.
यह स्कॉलरशिप छात्राओं की पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के लिए है. स्कॉलरशिप मेरिट के आधार पर नहीं दी जाती है, लेकिन आवेदन करने वाली छात्रा को सभी एलिजिबिलिटी शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं. इसके लिए कोई ऐज लिमिट नहीं है.
ये भी पढ़ें: कॉलेज की फीस की टेंशन खत्म! 9वीं से PhD तक के स्टूडेंट्स के लिए 2026 में NSP स्कॉलरशिप
Azim Premji Scholarship 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?
2026 बैच के लिए कुल 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) एलिजिबल हैं. इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं.
31 अगस्त तक करना होगा अप्लाई
बता दें 2026 बैच के राउंड 1 के लिए एप्लीकेशन विंडो 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक खुली है. एलिजिबल छात्राओं को लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अपना एप्लीकेशन जमा कर देना चाहिए.
Azim Premji Scholarship 2026: कैसे करें अप्लाई और कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
एलिजिबल छात्राएं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट (azimpremjifoundation.org/hi) के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकती हैं. एप्लीकेशन जमा करने के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाती है. आवेदन के दौरान हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी से जुड़ा डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा.
एप्लीकेशन से जुड़ी किसी भी तरह की मदद के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9019960536 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: अब पिछड़ा वर्ग के छात्रों का पढ़ाई खर्च उठाएगी योगी सरकार, 11 अगस्त से करें आवेदन, जानिए किन लोगों को मिलेगा विशेष लाभ
