UP Biggest University: उत्तर प्रदेश में एक से एक कॉलेज हैं, जहां उच्च शिक्षा दी जाती है. कई कॉलेज तो ऐसे हैं जहां पूरे देश के स्टूडेंट पढ़ने आते हैं. वहीं यूपी में कई ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जिनका इतिहास काफी पुराना है और ये यूनिवर्सिटी काफी बड़ी हैं. क्या आप इस यूनिवर्सिटी का नाम बता पाएंगे? इस यूनिवर्सिटी का नाम आपने बहुत बार सुना या पढ़ा होगा. हम बात कर रहे हैं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की.
UP Biggest University: 1916 में हुई थी स्थापना
उत्तर प्रदेश की ये यूनिवर्सिटी पवित्र शहर वाराणसी (बनारस) में मौजूद है. वर्ष 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय (Pandit Madan Mohan Malaviya) ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी. ऐसा कहते हैं कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कई शिक्षाविद, वैज्ञानिक और समाजसेवियों ने सहयोग किया था.
BHU History: बीचएयू का इतिहास
मदन मोहन मालवीय ने जब BHU की स्थापना का सोचा था तब भारत में बहुत कम कॉलेज और यूनिवर्सिटी थे. ऐसा कहा जाता है कि तब गिनती की बस 5 यूनिवर्सिटी थी. देश में स्कूल भी कम ही थे. ऐसे में जब BHU में सिर्फ उच्च शिक्षा नहीं बल्कि प्रारंभिक शिक्षा दी जाने का फैसला लिया गया. इसी उद्देश्य के साथ सेंट्रल हिन्दू स्कूल को BHU का हिस्सा बनाया गया.
राजा ने दान में थी जमीन
कहा जाता है कि बनारस के राजा काशी नरेश ने मदन मोहन से कहा था कि एक दिन में पैदल चलकर जितनी जमीन नाप लेंगे, उतनी जमीन विश्वविद्यालय के नाम कर दी जाएगी और ऐसे में करीब 11 गांव, 70000 पेड़, 1000 पक्के हुए, 20 कच्चे कुएं, 860 कच्चे घर और 40 पक्के मकान के साथ पूरी जमीन विश्वविद्यालय को मिल गए. राजा ने बीएचयू के निर्माण के लिए एक मंदिर और धर्मशाला को भी दान किया था.
UP Biggest University is Very Famous: दुनिया भर में है फेमस
दुनिया भर में मशहूर शिक्षा का यह मंदिर 100 साल से अधिक पुराना है. यह एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय (Asia Biggest Residential University) है. इस विश्वविद्यालय को लोग काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नाम से भी जानते हैं. ये विश्वविद्यालय अपनी शिक्षा के लिए दुनियाभर में फेमस है. यहां का कैंपस ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी बड़ा है.
BHU NIRF Ranking 2025: क्या है रैंकिंग?
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने वर्ष 2025 की NIRF Ranking में ओवर ऑल कैटेगरी में 10वां स्थान हासिल किया है. वहीं वर्ष 2024 में ओवरऑल कैटेगरी में इसकी रैंकिंग 11वीं थी और यूनिवर्सिटी कैटेगरी में इसने 5वां स्थान हासिल किया था.
BHU Placement Record: देखें प्लेसमेंट का रिकॉर्ड
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का प्लेसमेंट शानदार रहता है. मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में सबसे एवरेज पैकेज 9 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा. वहीं IIT BHU कैंपस में आईटी ब्रांच के छात्रों को 67.6 लाख रुपये प्रति वर्ष का सबसे ऊंचा पैकेज मिला. मैनेजमेंट स्टडीज संस्थान (IMS-BHU) में एमबीए प्लेसमेंट के दौरान सबसे ऊंचा पैकेज 19.8 लाख रुपये प्रति वर्ष और एवरेज पैकेज 10.1 लाख रुपये सालाना रहा.
BHU FAQs
बीएचयू में कौन-कौन से कोर्स कराए जाते हैं?
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बैचलर, मास्टर्स, डिप्लोमा और डॉक्टरेट के कई कोर्स कराए जाते हैं. इनमें बीए, बीकॉम, एमबीए, पीएचडी आदि शामिल हैं. साथ ही बीएचयू में MBBS और BTech कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं.
यूपी की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी है?
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
यूपी में कुल कितनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है?
6
भारत का नंबर 1 विश्वविद्यालय कौन सा है?
IISc
भारत का सबसे पुराना और बड़ा विश्वविद्यालय कौन सा है?
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
बीएचयू में ग्रेजुएश में कैसे एडमिशन मिलता है?
BHU में UG Course के लिए CUET UG Score के आधार पर एडमिशन मिलता है.
बीएचयू के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
10वीं सर्टिफिकेट और मार्कशीट
12वीं सर्टिफिकेट और मार्कशीट
अन्य शैक्षणिक डिग्री (यदि जरूरी हो)
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
आवास प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें- छप्परफाड़ प्लेसमेंट, IIT नहीं इस कॉलेज से आर्यन को मिला 3.4 करोड़ का पैकेज
