Top Government BEd College in Bihar: बिहार में BEd में एडमिशन की प्रकिया चल रही है. Bihar BEd Entrance Test के रिजल्ट भी जारी किए जा चुके हैं. 1st Round में जिन कैडिडेट्स का नाम आ चुका हैं, उनके लिए काउंसिलिंग भी चल रही है. इस आर्टिकल में हम बिहार के सरकारी बीएड कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं.
बिहार में हरेक साल लाखों कैडिडेट्स बीएड में एडमिशन कराते हैं. इस वर्ष भी सरकारी टीचर बनने का ख्वाब देख रहे कैडिडेट्स बीएड में एडमिशन के लिए जी जान से लगे हुए हैं. सभी कैडिडेट्स चाहते हैं कि उनका एडमिशन किसी सरकारी कॉलेज मे हो, लेकिन पूरे बिहार में सिर्फ 5-6 सरकारी कॉलेज ही हैं. इन कॉलेजों मे एडमिशन के लिए कट-ऑफ भी बहुत हाई जाता हैं. साथ ही इन कॉलेजों में BEd की Fees के बारे में भी जानते हैं.
Top Government BEd College In Patna: छात्रों की पहली पसंद Patna Training College
Patna University के तहत पटना ट्रेनिंग कॉलेज सरकारी बीएड कॉलेज की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. यह कॉलेज सिर्फ मेन्स के लिए है. इस कॉलेज का कट-ऑफ पूरे बिहार में सबसे ज्यादा जाता है. इस कॉलेज में कुल 100 सीटें हैं. इस कॉलेज में BEd course की फीस की बात की जाए तो, जनरल वर्ग, ओबीसी के लिए दोनों वर्ष मिलाकर कुल 24 हजार देना होगा. वहीं एससी-एसटी के स्टूडेंट्स के लिए सिर्फ 9 हजार फीस रखी गई है.
Women's Training College, Patna
यह कॉलेज भी Patna University के तहत आता है. यह कॉलेज पूरी तरह से महिलाओं के लिए है. इसका भी कट-ऑफ बहुत हाई जाता हैं. इसमें भी कुल सीटों की संख्या 100 हैं. जनरल कैटेगरी, ओबीसी की महिलाओं के लिए दोनों वर्ष का फीस 24 हजार हैं और एससी-एसटी वर्ग के महिलाओं के लिए फीस 9 हजार हैं.
Govt College of Teacher Education, Samastipur
सरकारी कॉलेज की लिस्ट में एक नाम Govt College of Teacher Education का भी है. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) के तहत आने वाला यह कॉलेज समस्तीपुर में स्थित है. इसमें कुल 100 सीटें हैं. यह कॉलेज गर्ल्स और बॉयज दोनों के लिए है. इस कॉलेज में BEd course की फीस जनरल वर्ग, ओबीसी के लिए दोनों वर्ष मिलाकर कुल 24 हजार है. वहीं एससी-एसटी के स्टूडेंट्स के लिए फीस 9 हजार है.
College of Teacher Education, Turki, Muzaffarpur
बिहार में बीएड करने के लिए एक सरकारी कॉलेज मुजफ्फरपुर में भी है. इस कॉलेज में भी BEd course की फीस Private College के मुकाबले काफी कम है. इस कॉलेज में भी जनरल, OBC वर्ग के लिए 24 हजार और एससी-एसटी के लिए 9 हजार फीस है और कुल सीटों की संख्या 100 हैं.
College of Teacher Education, Gaya
बिहार के सबसे पुराने यूनिवर्सिटीज में से एक Magadh University, Bodh Gaya में भी एक सरकारी बीएड कॉलेज है. इसका नाम कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन हैं. गया में स्थित इस कॉलेज में बीएड की कुल 100 सीटें हैं. फीस की बात करें तो अन्य सरकारी कॉलेजों की तरह इसकी भी फीस रखी गई है.
College of Teacher Education, Bhagalpur
भागलपुर और सीमांचल इलाके के स्टूडेंट्स के लिए सरकारी BEd College की लिस्ट में कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, भागलपुर पहली पसंद है. यह कॉलेज Tilka Manjhi Bhagalpur University भागलपुर के तहत आता है. इसमें भी गर्ल्स और बॉयज के लिए कुल 100 सीटें हैं. इस कॉलेज में सभी कैटेगरी के लिए फीस 25 हजार रुपये रखी गई है.
अब यह लिस्ट देखने के बाद आपके भी Bihar BEd Course के सरकारी कॉलेज, फीस के बारे में जो भी कुछ कंफ्यूजन होगी वो क्लियर हो गई होगी. तो अगर आप भी बिहार से बीएड करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपको सरकारी कॉलेज चुनने मे जरूर मदद करेगी.
ये भी पढ़ें: Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए झारखंड के टॉप कॉलेज, Google में मिलता है प्लेसमेंट
