RIMS Admission 2025: MBBS का सपना होगा साकार, रिम्स में कम स्कोर वालों के लिए खुशखबरी

RIMS Admission 2025: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है. छात्रों की पहली पसंद रिम्स इस बार कम स्कोर पर सीट दे सकता है. नीट 2025 में कम अंकों पर भी बेहतर रैंक मिलने से क्लोजिंग स्कोर गिर सकता है.

RIMS Admission 2025: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है. राज्य में छात्रों की पहली पसंद इस बार भी रिम्स, रांची बना हुआ है. पिछले तीन वर्षों (2022-2024) के क्लोजिंग स्कोर पर नजर डालें तो सभी कैटेगरी में स्कोर में बढ़ोतरी देखने को मिली है. लेकिन इस साल ट्रेंड कुछ अलग दिख रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार क्लोजिंग स्कोर में गिरावट संभव है. MBBS 2025

कम स्कोर में बेहतर रैंक, इसलिए कट-ऑफ हो सकता है कम

बायोम संस्थान के डायरेक्टर व मेडिकल परीक्षा विशेषज्ञ पंकज सिंह का कहना है कि इस वर्ष नीट यूजी 2025 में अपेक्षाकृत कम अंकों पर भी छात्रों को अच्छी रैंक मिली है. इसका सीधा असर क्लोजिंग स्कोर पर दिखेगा. उन्होंने बताया कि रिम्स की जेनरल कैटेगरी में 550 से 560 अंक लाने वाले छात्रों को भी सीट मिलने की संभावना है. बीसी-1 वर्ग के लिए भी यही स्कोर उपयुक्त हो सकता है.

तीन साल में स्कोर में बढ़ोतरी का ट्रेंड

2022 से 2024 के बीच रिम्स में जेनरल कैटेगरी का क्लोजिंग स्कोर 623 से बढ़कर 671 पहुंच गया था. बीसी-1 में 50 अंकों और एससी/एसटी वर्ग में 100 अंकों तक की बढ़ोतरी देखी गई थी. लेकिन इस बार ट्रेंड रिवर्स हो सकता है.

झारखंड के छह मेडिकल कॉलेजों में 563 सीटें

झारखंड के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 563 सीटें हैं. इनमें रिम्स, रांची में 148 सीटें, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 83 सीटें, एसएनएमसीएच, धनबाद में 83 सीटें, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में 83 सीटें, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू में 83 सीटें और झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका में 83 सीटें हैं.

Also Read: Police कैसे तोड़ सकती है ताला! आपकी इजाजत जरूरी या नहीं, क्या कहता है कानून?

Also Read: General Knowledge: दुनिया के सबसे बड़े चायप्रेमी यहां रहते हैं, जानिए कौन सा देश है नंबर 1

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >