मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए धक्का-मुक्की! इस राज्य ने जारी की Revised Merit List, बढ़ी छात्रों की संख्या

Rajasthan MBBS Counselling Merit List 2025: राजस्थान ने 85 फीसदी मेडिकल की MBBS और BDS सीटों के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. मेरिट लिस्ट में छात्रों की संख्या बढ़कर 14,452 हो गई है.

Rajasthan MBBS Counselling Merit List 2025: नीट यूजी के तहत विभिन्न राज्यों में मेडिकल कोर्सेज में दाखिला की प्रक्रिया चल रही है. वहीं आज राजस्थान ने 85 फीसदी मेडिकल की MBBS और BDS सीटों के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. पहली मेरिट लिस्ट में जहां 13,73 उम्मीदवारों का नाम शामिल था. वहीं अब रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट में छात्रों की संख्या बढ़कर 14,452 हो गई है. नई लिस्ट के अनुसार, 721 उम्मीदवारों के नाम जोड़े गए हैं. छात्र अपना मेरिट लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Rajasthan MBBS Counselling Revised Merit List: देखें रिवाजइज्ड रिजल्ट

रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. उम्मीदवार अपना नाम या NEET 2025 रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, rajugneet2025.com

Rajasthan MBBS Counselling 2025: क्या है आगे की प्रक्रिया 

राजस्थान मेडिकल कोर्सेज के लिए हो रही काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत जिन उम्मीदवारों का नाम पहली लिस्ट में जारी किया गया है, अब उन्हें डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयार रहना होगा. अगले चरण में इन उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी. च्वॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट भी इस हफ्ते की जाएगी.

MBBS Counselling Seat Allotment: सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट कब आएगा?

राजस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए सीट अलॉटमेंट 15-17 अगस्त तक किया जाएगा. वहीं 18 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Rajasthan MBBS Seats: राजस्थान में एमबीबीएस की कुल कितनी सीटें हैं?  

इस काउंसलिंग के जरिए MBBS, BDS और अन्य कोर्सेज में छात्रों को दाखिला मिलेगा. राजस्थान में 34 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 25 सरकारी हैं और 9 निजी कॉलेज हैं. राजस्थान में कुल 5075 MBBS की सीट्स हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेज में कुल 3425 सीट हैं और निजी कॉलेजों की सीट 1650 हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Best MBBS College 2025: ये हैं राजस्थान के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, NEET के बाद कम फीस में बनें Doctor

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >