Rajasthan CET 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान स्टेट सलेक्शन टेस्ट (RSSB), जयपुर ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नोटिफिकेशन RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है. आइए इस आर्टिकल में डीटेल्स में जानते है.
Application Date: ध्यान दें, कल है अप्लाई करने की आखिरी तारीख
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Rajasthan CET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स 2 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी इसी दिन तय की गई है.
Exam Date: जानिए कब होगी परीक्षा?
CET 2026 की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा. इसके बारे में अधिकारिक जानकारी दी जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा, जबकि रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.
ये भी पढ़ें: SBI में अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Exam Fee Details: क्या है एग्जाम फीस?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एकजाम फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी और अन्य राज्य के OBC कैंडिडेट्स के लिए 600 रुपए तय किया गया है. वहीं, राजस्थान के OBC और MBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 400 रुपए एग्जाम फीस देना होगा. SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए भी एग्जाम फीस 400 रुपए रखा गया है. कैंडिडेट्स ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के जरिए फीस जमा कर सकते हैं.
RSSB CET 2026 Official Notification Check Here
Age Limit: क्या है एज लिमिट?
एज लिमिट की बात करें, तो अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की कम से कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
Eligibility Criteria: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
नोटिफिकेशन के अनुसार एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के तहत उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. हालांकि ज्उयादा डीटेल्म्मीस के लिए कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन चेक करना होगा.
How to Apply: कैसे करें अप्लाई?
- कैंडिडेट राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद CET Graduate Level Examination 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- फाॅर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद जरूरी डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें और एग्जाम फीस जमा करें.
- Note: इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: राजस्थान में पटवारी और डिप्टी जेलर की भर्ती जल्द, RSSB CET के लिए नोटिफिकेशन जारी
