यूजी और पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, चुनें कोई 2 कोर्स

PPU Admission 2025: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) ने स्पष्ट किया है कि स्नातक (UG) एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को फॉर्म भरते समय कम से कम दो कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य होगा. 25 सितंबर तक ही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले जानें जरूरी बातें.

PPU Admission 2025: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्स के लिए कुछ समय पहले नया शेड्यूल जारी किया था. इस शेड्यूल के मुताबिक, 25 सितंबर 2025 को आवेदन करने की अंतिम तारीख है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. 

PPU Admission 2025: कम से कम दो कॉलेज चुनें

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) ने स्पष्ट किया है कि स्नातक (UG) एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को फॉर्म भरते समय कम से कम दो कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य होगा. यूनिवर्सिटी ने चेतावनी दी है कि जो छात्र ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें किसी भी संस्थान में सीट अलॉट नहीं की जाएगी.

PPU Admission 2025: किन छात्रों को मिलेगा मौका?

ऐसे छात्रों जिनका पिछले काउंसलिंग में फॉर्म छूट गया था, यह प्रक्रिया उनके लिए है. वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने आवेदन तो किया है पर किसी कारणवश उन्हें एडमिशन नहीं मिल पाया है, वे भी इस राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे छात्र अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके दो कॉलेज चुन सकते हैं. 

PPU UG Admission: यूजी एडमिशन 

  • 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
  • 26 सितंबर को नई मेरिट लिस्ट जारी होगी.
  • चयनित छात्रों को 27 सितंबर तक कॉलेज में दाखिला लेना होगा.
  • यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि तय तारीखों का पालन अनिवार्य होगा.

PPU PG Admission: पीजी एडमिशन 

  • 23 सितंबर -मेरिट लिस्ट जारी 
  • 25 सितंबर- एडमिशन प्रक्रिया

PPU Admission 2025: 26 को जारी होगी मेरिट लिस्ट 

PPU की ओर से 25 सितंबर 2025 को आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 26 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. सभी डेट्स नोट कर लें. 

PPU Admission 2025: 13 अक्टूबर से नया सत्र शुरू 

पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी में नया शैक्षणिक सत्र 13 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा. वहीं फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले सीट उपलब्धता की जांच कर लें और किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित कॉलेज प्रशासन या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से मदद लें.

यह भी पढ़ें- पटना के इस कॉलेज के शिक्षकों ने रचा इतिहास! दुनिया के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >