IIIT Sonepat Admission: यह इंस्टीट्यूट मुख्य रूप से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और कंप्यूटर साइंस के सेक्टर में हाई एजुकेशन देने के मोटिव से शुरू किया गया था. IIIT सोनीपत भारत सरकार द्वारा स्थापित उन सिलेक्टेड इंस्टीट्यूट में से एक है, जिन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस का दर्जा प्राप्त है. यहां स्टूडेंट्स को मॉडर्न टेक्नीक, रिसर्च और इनोवेशन के साथ पढ़ाई करने का मौका मिलता है. आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग को देखते हुए IIIT सोनीपत युवाओं के लिए एक बेहतर करियर विकल्प के रूप में उभर रहा है.
यह इंस्टीट्यूट न केवल टेक्निकल नॉलेज देता है, बल्कि स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के अनुसार स्किल डेवलप करने में मदद भी करता है. यहां JEE main एग्जाम के जरिए एडमिशन मिलता है. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट काफी अच्छा देखा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IIIT सोनीपथ में किस माध्यम से एडमिशन दिया जाता है. साथ ही विभिन्न कोर्स की फीस कितनी है और प्लेसमेंट के अवसर मौजूद है.
IIIT Sonepat Admission: एडमिशन प्रोसेस
IIIT सोनीपथ में BTech और PhD जैसे प्रोग्राम में एडमिशन पाने के लिए नेशनल एंट्रेंस एग्जाम और काउंसलिंग सिस्टम के जरिए होता है. बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई मेन में मिले रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग से सीट अलॉटमेंट की जाती है. BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 12वीं में मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री सब्जेक्ट होना अनिवार्य है.
IIIT Sonepat Fees: फीस स्ट्रक्चर
IIIT सोनीपथ की फीस स्ट्रक्चर कोर्स के प्रकार और साल के आधार पर अलग-अलग होती है. BTech कोर्स की फीस (2025-26) 101498 रुपये है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitsonepat.ac.in चेक कर सकते हैं.
IIIT Sonepat BTech Fees Structure 2025-26 Check Here
IIIT Sonepat Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
आईआईआईटी सोनीपथ में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2025 में प्लेसमेंट रेट लगभग 58.3% है. यहां CSE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 62 लाख का देखा गया है. Microsoft, Amazon, Flipkart, Goldman Sachs और Deloitte जैसी टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.
यह भी पढ़ें: बिना JEE Main यहां मिलता है एडमिशन, 1 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज
