Patna University Admission: पटना यूनिवर्सिटी बिहार का एक बहुत पुरानी और फेमस यूनिवर्सिटी है. इसकी स्थापना साल 1917 में हुई थी. यह यूनिवर्सिटी लंबे समय से हायर एजुकेशन का एक इम्पॉर्टेंट सेंटर बना हुआ है. इस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स 12वीं के बाद ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और पीएचडी जैसी पढ़ाई कर सकते हैं.
यहां आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ और अन्य सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कराई जाती है. एक समय इस कॉलेज को ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट भी कहा जाता था, क्योंकि यहां की पढ़ाई का लेवल बहुत अच्छा माना जाता था. आज भी हजारों स्टूडेंट्स यहां पढ़ाई करते हैं और अपने करियर को आगे बढ़ाते हैं. आइए जानते हैं कि यहां एडमिशन (Patna University Admission) कैसे मिलता है, कोर्स और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद है.
Patna University Admission: एडमिशन प्रोसेस
पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन (Patna University Admission) लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए. यहां अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट में एडमिशन लेने के लिए PUPET एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है. एंट्रेंस एग्जाम के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. PhD में एडमिशन लेने के PG में 55% मार्क्स होने चाहिए. साथ ही एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू के बेसिस पर यहां एडमिशन दिया जाता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट pup.ac.in चेक कर सकते हैं.
Patna University Admission के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले पटना यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट pup.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Admission Portal सेक्शन पर जाएं.
- अपनी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- आप अपने कोर्स के अनुसार एडमिशन ले सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
कोर्स डिटेल्स
पटना यूनिवर्सिटी में कई तरह के कोर्स पढ़ाए जाते हैं. यहां 12वीं के बाद ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और पीएचडी तक की पढ़ाई की फैसिलिटी दी जाती है. यहां ग्रेजुएशन कोर्स में बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीबीए, बीएमसी और बीएफए जैसे कोर्स कराए जाते हैं.
यहां पोस्टग्रेजुएशन के कई कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है. यहां मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) और मास्टर ऑफ साइंस (MSc) के काफी कोर्स मौजूद है. इसके अलावा एमकॉम, एमएड, LLM, MBA और एमसीए कोर्स भी उपलब्ध हैं.
Patna University UG Course Details Check Here
प्लेसमेंट डिटेल्स
पटना यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स के फ्यूचर ग्रोथ के लिए ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल का गठन किया है. पटना यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लिए हर साल प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जाता है. इससे नौकरी पाने के मौके बढ़ जाते हैं. यहां कैंपस सिलेक्शन के लिए अच्छी कंपनियां कॉलेज आती है.
यहां अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने एसोसिएट्स के पोस्ट में भर्ती के लिए इस कॉलेज से 39 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन किया है. यहां ITC ग्रुप, Futures ग्रुप, Swatantra Micro Finance, Insurance Sector और Wipro जैसी मुख्य कंपनियां यूनिवर्सिटी आकर स्टूडेंट्स का सिलेक्शन करती है.
यह भी पढ़ें: UP की इस यूनिवर्सिटी में एक साथ डबल डिग्री का मौका, ऐसे मिलेगा एडमिशन
