Patliputra University UG Admission 2026: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में दूसरी मेरिट लिस्ट 2 जुलाई 2026 को जारी की गई है. जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में आया है, उन्हें तय समय के अंदर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. समय सीमा के बाद किसी भी तरह का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा. मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ppup.ac.in पर जाना होगा.
Patliputra University UG Admission 2026: दूसरी मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक
दूसरी मेरिट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in पर जाएं. इसके बाद Admission Portal के लिंक पर क्लिक करें. अब अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और मेरिट लिस्ट या अलॉटमेंट स्टेटस वाले विकल्प पर जाएं. यहां आपको पता चल जाएगा कि किस कॉलेज में आपका चयन हुआ है. अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में है तो तुरंत एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दें.
5 जुलाई तक लेना होगा एडमिशन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की अंतिम तारीख 5 जुलाई 2026 तय की गई है. वहीं कॉलेजों को सभी एडमिशन का वैलिडेशन 6 जुलाई 2026 तक पूरा करना होगा. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को जरूरत पड़ने पर रविवार और छुट्टी के दिन भी एडमिशन प्रक्रिया जारी रखने का निर्देश दिया है ताकि किसी छात्र को परेशानी न हो.
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने और ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 31 मई 2026 थी. पहली मेरिट लिस्ट 15 जून 2026 को जारी की गई थी और उसके आधार पर एडमिशन की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तय की गई थी. अब दूसरी मेरिट लिस्ट 2 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है. दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 5 जुलाई 2026 तक अपना एडमिशन पूरा करना होगा, जबकि कॉलेजों को सभी एडमिशन का वैलिडेशन 6 जुलाई 2026 तक करना है.
दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आया है, उन्हें उसी कॉलेज में एडमिशन लेना होगा जो उन्हें अलॉट किया गया है. यदि कोई छात्र तय समय के अंदर एडमिशन नहीं लेता है तो उसका दावा समाप्त माना जाएगा. विश्वविद्यालय ने यह भी साफ किया है कि दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद Slide Up का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा. इसलिए छात्रों को समय पर फैसला लेकर एडमिशन पूरा करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: अगस्त में देने वाले हैं IBPS बैंकिंग की परीक्षा? इन GK सवालों को रट लें, सफलता जरूरी मिलेगी
