यह NIT बना इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पहली पसंद, हाईएस्ट पैकेज 64 लाख का

NIT Warangal Admission: एनआईटी वारंगल भारत के उन चुनिंदा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में शामिल है, जो एजुकेशन, रिसर्च और प्लेसमेंट के सेक्टर में अपनी पहचान रखता है. यहां एक्सपिरियंस्ड फैकल्टी और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए यह कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. जिन स्टूडेंस को इंजीनियरिंग के सेक्टर में हाई एजुकेशन और करियर के बेहतर अवसर चाहते हैं, तो NIT वारंगल अच्छा ऑप्शन होगा.

NIT Warangal: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), वारंगल भारत के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. यह कॉलेज रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) के रूप एस्टेब्लिश हुई थी. इसे बाद में इंडियन गवर्नमेंटने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस का दर्जा दिया. यह इंस्टीट्यूट अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाना जाता है. मजबूत अकादमिक सिस्टम, अनुभवी फैकल्टी, मॉडर्न फैसिलिटी और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की वजह से एनआईटी वारंगल आज देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी खास पहचान बना चुका है. आइए जानते हैं कि NIT वारंगल में एडमिशन कैसे लें, फीस और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद हैं.

NIT Warangal Admission: एडमिशन प्रोसेस

एनआईटी वारंगल में एडमिशन पूरी तरह से नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर होता है. यहां विभिन्न कोर्स के लिए अलग-अलग एडमिशन प्रोसेस अपनाई जाती है. BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई मेन एग्जाम में प्राप्त ऑल इंडिया रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. MTech कोर्स के लिए GATE एग्जाम पास करना पड़ता है. उसके बाद CCMT काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है.

NIT Warangal Fees: फीस स्ट्रक्चर

एनआईटी वारंगल में बीटेक , एमटेक और अन्य प्रोग्राम के लिए अलग-अलग फीस स्ट्रक्चर होते हैं. BTech कोर्स की ट्यूशन फीस लगभग 62500 (पर सेमेस्टर) है. वहीं MTech कोर्स की फीस लगभग 35000 (पर सेमेस्टर) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitw.ac.in चेक कर सकते हैं.

NIT Warangal Fees Structure 2024-25 Check Here

NIT Warangal Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स

एनआईटी वारंगल में हर साल बड़ी कंपनियां ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ऑफर करती है. यहां स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे कई सेक्टर में नौकरी के ऑफर मिलते हैं. 2024-25 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 53.28 लाख रुपये देखा गया है. वहीं ECE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 64.3 लाख रुपये हैं. यहां टॉप कंपनियां जैसे Microsoft, GAIL, Amazon, Deloitte और IBM कैंपस में स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.

यह भी पढ़ें: टॉप NIT में होती इस कॉलेज की गिनती, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >