JEE Main के बाद ये NIT है बेस्ट ऑप्शन! जानें कैसे लें एडमिशन

NIT Silchar Admission: एनआईटी सिलचर इंडिया का एक प्रमुख इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है. JEE Main के बाद एनआईटी सिलचर में एडमिशन कैसे लें. जानें फीस स्ट्रक्चर, कोर्स और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स.

NIT Silchar Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिलचर (NIT Silchar) भारत के प्रमुख नेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. NIT सिलचर की स्थापना 1967 में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) के रूप में हुई थी, जिसे बाद में 2002 में NIT का दर्जा दिया गया. यह कॉलेज अपने हाई एजुकेशन, रिसर्च और बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है.

देशभर से स्टूडेंट्स JEE Main के माध्यम से यहां एडमिशन लेते हैं. एनआईटी सिलचर में कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स उपलब्ध है. आइए जानते हैं कि NIT सिलचर में एडमिशन कैसे मिलता है, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन है. 

NIT Silchar Admission: एडमिशन प्रोसेस 

एनआईटी सिलचर में BTech कोर्स में एडमिशन के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में मिले रैंक के बेसिस पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. GATE स्कोर के आधार पर MTech कोर्स में एडमिशन दिया जाता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nits.ac.in चेक कर सकते हैं. 

उपलब्ध कोर्स 

NIT सिलचर में कई विभिन्न कोर्स उपलब्ध है, जैसे- 

BTech (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)

  • Computer Science and Engineering (CSE)
  • Electronics and Communication Engineering (ECE)
  • Electrical Engineering
  • Mechanical Engineering
  • Civil Engineering
  • Electronics & Instrumentation Engineering

अन्य कोर्स

  • MTech
  • MSc
  • MBA
  • PhD (रिसर्च प्रोग्राम)

NIT Silchar Fees: फीस स्ट्रक्चर 

एनआईटी सिलचर में बीटेक कोर्स की फीस लगभग 1,00,500 (2025 में) रुपये है. इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल, मेस चार्ज और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. MTech कोर्स की फीस लगभग 58850 रुपये (1 सेमेस्टर) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स आप कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nits.ac.in चेक कर सकते हैं. 

NIT Silchar BTech Fees Structure 2025 Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

स्टूडेंट्स के बीच इस कॉलेज की पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण यहां का शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड है. एनआईटी सिलचर में कुल 874 प्लेसमेंट ऑफर देखा गया है. CSE और ECE ब्रांच में सबसे ज्यादा पैकेज मिलता है. IT, कोर और PSU सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां कैंपस में आती है. यहां IBM, Oracle, Wipro और Amazon जैसी टॉप कंपनियां यहां प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2022 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 44 लाख का देखा गया है. 

यह भी पढ़ें: IITs को टक्कर दे रहा है ये IIIT, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >