NIT Rourkela Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) राउरकेला भारत का एक प्रमुख टेक्निकल इंस्टीट्यूट है, जो अपनी अच्छी पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यह इंस्टीट्यूट ओडिशा राज्य के राउरकेला शहर में स्थित है. ये कॉलेज देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्पॉर्टेंस में शामिल है. यहां इंजीनियरिंग, साइंस और मैनेजमेंट के सेक्टर में कई कोर्स कंडक्ट किए जाते हैं. मॉडर्न फैसिलिटी, एक्सपिरियंस्ड टीचर और बेहतर प्लेसमेंट अवसरों के कारण यह इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है. टेक्निकल सेक्टर में मजबूत करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. आइए जानते हैं कि एनआईटी राउरकेला में एडमिशन कैसे लें, फीस और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद है.
NIT Rourkela Admission: एडमिशन प्रोसेस
NIT राउरकेला में BTech कोर्स में एडमिशन के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में मिले रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. CAT,MAT या CMAT जैसे मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम्स के माध्यम से MBA कोर्स के लिए सिलेक्शन किया जाता है. MSc में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को IIT JAM जैसे एग्जाम पास करना पड़ता है. GATE स्कोर के बेसिस पर MTech में एडमिशन मिलता है.
NIT Rourkela Fees: फीस स्ट्रक्चर
एनआईटी राउरकेला में विभिन्न कोर्स की फीस अलग-अलग होती है. BTech कोर्स की फीस लगभग 136500 रुपये (1st सेमेस्टर) है. इसमें ट्यूशन फीस, मेस चार्ज, हॉस्टल फीस और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. MTech कोर्स की एक सेमेस्टर की फीस लगभग 99500 रुपये है. MBA की फीस लगभग 164500 रुपये है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitrkl.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
NIT Rourkela Fees Structure 2024-25 Check Here
NIT Rourkela Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
NIT राउरकेला में बड़ी कंपनियां स्टूडेंट्स को नौकरी के अवसर देती है. 2024-25 में यहां के स्टूडेंट्स को कुल 1290 जॉब ऑफर हुए हैं. 2025 में BTech ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 62.44 लाख का देखा गया है. वहीं MTech ब्रांच की हाईएस्ट पैकेज 46.38 लाख है. यहां Google, Microsoft, Amazon, Deloitte और Flipkart जैसी टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
यह भी पढ़ें: IIITM ग्वालियर में Google में प्लेसमेंट, मिला 67.5 लाख का पैकेज
