NEET UG Result 2025: MBBS के लिए AIIMS के बाद ये सरकारी कॉलेज है बेस्ट, जानें कट ऑफ और फीस

NEET UG Result 2025: टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. नीट का रिजल्ट जारी होते ही परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आपको बेस्ट कॉलेज के बारे में पता होना जरूरी है.

NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. भारत में MBBS कोर्स के लिए सबसे ऊपर नाम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS का आता है. हालांकि, कई ऐसे सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं जहां की पढ़ाई एम्स को टक्कर देती है. आइए ऐसे ही एक कॉलेज के बारे में जानते हैं.

NEET UG Result 2025: AIIMS में एडमिशन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में एडमिशन पाना हर मेडिकल स्टूडेंट का सपना होता है. हालांकि, इस कॉलेज में सिर्फ टॉपर्स को ही एडमिशन मिल पाता है. एमबीबीएस कोर्स के लिए एम्स के बाद बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में यूपी के एक कॉलेज का नाम आता है. पिछले साल के कट ऑफ की बात करें तो केजीएमयू में MBBS कोर्स में 1097 से 2199 रैंक वालों का दाखिला हुआ था.

KGMU लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU का नाम भी काफी मशहूर है. यह कॉलेज अपने बेस्ट फैकल्टी और कम फीस के लिए जाना जाता है. NEET UG स्कोर के आधार पर केजीएमयू में एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन होता है.

KGMU Paramedical Fees Structure

KGMU MBBS Seats: कितनी है एमबीबीएस की सीटें?

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU में MBBS की कुल 250 सीटें हैं. NEET UG रिजल्ट के बाद काउंसलिंग के पहले और दूसरे राउंड तक ये सीटें फुल हो जाती हैं. भारी संख्या में मेडिकल स्टूडेंट्स इस कॉलेज को चुनते हैं.

कितनी है MBBS की फीस?

फीस का प्रकारफीस रुपये मेंवर्गों का विवरण
ट्यूशन फीस18,000सभी वर्गों के लिए समान
डेवलपमेंट फीस2,000सभी वर्गों के लिए समान
इनरोल्मेंट फीस1,000सभी वर्गों के लिए समान
एग्जाम फीस6,000सभी वर्गों के लिए समान
कॉशन मनी (रिफंडेबल)10,000सभी वर्गों के लिए समान
लाइब्रेरी फीस2,000सभी वर्गों के लिए समान
कुल फीस (सामान्य वर्ग)54,600 रुपये
कुल फीस (SC/ST/OBC)45,600 रुपयेछूट दी गई है

हॉस्टल का खर्चा

KGMU में हॉस्टल की फीस सिंगल बेड के लिए 3600 सालाना और डबल के लिए 2400 सालाना है. इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी बिल के तौर पर सिंगल बेड के लिए 3500 रुपये और डबल बेड के लिए 2500 रुपये सालाना जमा करने होंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जल्द ही जारी होगा, rajresults.nic.in पर करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >