NEET Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान Choice Filling और Choice Locking दो सबसे महत्वपूर्ण चरण होते हैं. कई उम्मीदवार इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों की भूमिका अलग-अलग होती है. अगर आप मेडिकल सीट पाना चाहते हैं, तो इनका अंतर समझना जरूरी है.
क्या है Choice Filling?
Choice Filling वह प्रक्रिया है, जिसमें कैंडिडेट्स काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी NEET रैंक, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों और कोर्स की लिस्ट भरते हैं.
इस दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. जितने चाहें उतने ऑप्शन जोड़ सकते हैं. ऑप्शन का क्रम (Preference Order) बदल सकते हैं. काउंसलिंग की लास्ट डेट तक लिस्ट में बदलाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- मधेपुरा के इस मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 100 सीटों पर मिलेगा एडमिशन, जानें फीस डिटेल
क्या है Choice Locking?
Choice Locking का मतलब है कि उम्मीदवार अपनी भरी हुई च्वॉइस को फाइनल सबमिट (Final Submit) कर देता है.
एक बार च्वॉइस लॉक करने के बाद, कॉलेज या कोर्स के ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. सीट आवंटन (Seat Allotment) लॉक की गई च्वॉइस के आधार पर ही किया जाता है. इसलिए लॉक करने से पहले इसे अच्छी तरह जांच लेना जरूरी होता है.
NEET Choice Filling और Choice Locking: दोनों में क्या है अंतर?
| Choice Filling | Choice Locking |
| कॉलेज और कोर्स का चयन करना | चुने गए ऑप्शन को अंतिम रूप देना |
| विकल्पों को जोड़ या हटाया जा सकता है | लॉक होने के बाद बदलाव संभव नहीं |
| प्राथमिकता (Preference) बदली जा सकती है | प्राथमिकता स्थायी हो जाती है |
| काउंसलिंग की समय सीमा तक एडिट कर सकते हैं | लॉक करने के बाद एडिट नहीं कर सकते |
| यह पहला चरण है | यह अंतिम पुष्टि (Final Confirmation) का चरण है |
याद रखें: Choice Filling आपकी पसंद दर्ज करने की प्रक्रिया है, जबकि Choice Locking उन पसंदों को अंतिम रूप देकर सीट आवंटन के लिए कन्फर्म करने की प्रक्रिया है.
नीट काउंसलिंग शुरू, अक्टूबर में करना होगा रिपोर्टिंग
नीट यूजी 2026 काउंसलिंग (MCC NEET UG Counselling 2026) की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इसका लास्ट स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) 3 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगा. 4-10 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग करना होगा.
| काउंसलिंग राउंड | रजिस्ट्रेशन डेट | रिजल्ट डेट | रिपोर्टिंग |
| राउंड-1 | 5 अगस्त - 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 17 अगस्त 2026 | आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार |
| राउंड-2 | 25 अगस्त - 29 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 2 सितंबर 2026 | आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार |
| राउंड-3 | 11 सितंबर - 15 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 18 सितंबर 2026 | आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार |
| ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड | 28 सितंबर - 30 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) | 3 अक्टूबर 2026 | 4 अक्टूबर – 10 अक्टूबर 2026 |
यह भी पढ़ें- पटना में JEE NEET की मिलेगी फ्री कोचिंग, 10 मॉडल स्कूलों चलेगी क्लास
