सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, UG और PG के लिए इस दिन से करें रजिस्ट्रेशन

MP College Admission 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी हो गया है. मध्य प्रदेश के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अब UG और PG दोनों कोर्स में दाखिले के लिए छात्र तय तारीख के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

MP College Admission 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है. BA, BCom, BSc जैसे UG कोर्स और MA, MCom, MSc जैसे PG कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग तारीखों पर शुरू होगी. एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट highereducation.mp.gov.in पर उपलब्ध है.

UG एडमिशन 2026 का शेड्यूल

UG यानी अंडर ग्रेजुएशन के कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 मई 2026 से शुरू होंगे और 15 मई 2026 तक चलेंगे. पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 2 मई से 16 मई 2026 तक किया जाएगा. इसके बाद 20 मई 2026 को मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा. सीट मिलने के बाद छात्रों को 20 मई से 26 मई 2026 तक प्रवेश फीस जमा करना होगा.

MP College Admission Notice

MP College Admission 2026 शेड्यूल ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले highereducation.mp.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Admission 2026 या Higher Education Admission Schedule लिंक पर क्लिक करें.
  • अब UG/PG Admission Schedule 2026 का विकल्प चुनें.
  • स्क्रीन पर पूरा एडमिशन शेड्यूल PDF के रूप में खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें.

MP College Admission 2026 Notice Check Here

PG एडमिशन 2026 का शेड्यूल

PG यानी पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 मई 2026 से शुरू होंगे. आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग कोर्स के अनुसार तय की गई है. MA, MCom और MSc जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराना होगा.

एडमिशन के समय छात्रों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने चाहिए. मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट्स समय पर अपलोड करने होंगे.

यह भी पढ़ें: Google-Microsoft में 52 लाख का पैकेज, BTech स्टूडेंट्स को मिला तगड़ा प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >