इन 4 कॉलेजों में होती है एमबीए की सबसे महंगी पढ़ाई, फीस देने में हो जाएंगे कंगाल

Most Expensive MBA: भारत में एमबीए करना लाखों स्टूडेंट्स का सपना होता है. हर कोई चाहता है कि वह टॉप बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करे और कॉर्पोरेट वर्ल्ड में बड़ा नाम बनाए. लेकिन सच यह है कि एमबीए सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि पैसों का खेल भी है. क्योंकि जितनी बड़ी डिग्री, उतनी ही बड़ी फीस.

Most Expensive MBA: देश के कुछ नामी-गिरामी मैनेजमेंट कॉलेज ऐसे हैं जहां एक साल की फीस सुनकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. इन कॉलेजों में एमबीए में एडमिशन (Most Expensive MBA) लेना मतलब पढ़ाई से पहले अपनी जेब ढीली करना और बैंक बैलेंस को अलविदा कहना. आइए जानते हैं उन चार कॉलेजों के बारे में, जिनकी फीस चुकाते-चुकाते स्टूडेंट्स सोचते हैं- “इतने में तो घर ले लेते!”

Most Expensive MBA: ISB हैदराबाद

भारत में सबसे महंगे एमबीए कॉलेज की बात करें तो सबसे ऊपर नाम हैदराबाद में स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB Hyderabad) का आता है. यहां यह कोर्स PGP MAX के नाम से है. इसका पूरा नाम पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर सीनियर एग्जीक्यूटिव है. इस कोर्स की पूरी फीस 41,78,000 रुपए है. फीस की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट isb.edu पर देख सकते हैं.

IIM अहमदाबाद

आईआईएम अहमदाबाद को देश का टॉप मैनेजमेंट कॉलेज कहा जाता है. यहां एडमिशन मिलना मतलब लाइफ सेट हो जाना. यहां की फीस सुनकर पसीने छूट जाते हैं. यहां एमबीए कोर्स PGPX के नाम से है. यहां इस कोर्स के लिए 34 से 36 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं. हालांकि, बाद में मिलने वाले पैकेज देखकर लगता है कि पैसा वसूल हो गया.

IIM Ahmedabad MBA Fees Structure

IIM बेंगलुरु

आईआईएम बेंगलुरु भी स्टूडेंट्स की फेवरेट लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है. यहां पढ़ाई करने का मतलब है सीधे कॉर्पोरेट की फर्स्ट क्लास में जगह पाना. यहां एमबीए की फीस 26,00,000 रुपये है. आम घर के लिए यह रकम सुनकर झटका लग सकता है. हालांकि, इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. यहां प्लेसमेंट के लिए मल्टी नेशनल कंपनियां आती हैं.

IIM लखनऊ

लखनऊ में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट यानी IIM Lucknow का नाम भी एमबीए के लिए महंगे कॉलेजों की लिस्ट में शामिल है. इस कॉलेज में PG कोर्स के पहले साल 10,95,000 रुपये फीस है. वहीं, दूसरे साल की फीस 9,80,000 रुपये है. ऐसे में इस पूरे कोर्स को पूरा करने में लगभग 20 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी डिग्रियां, एक साल की फीस में खाली हो जाती है जेब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >