मैकेनिकल ब्रांच से करना है BTech? यहां  देखें टॉप 5 कॉलेज

Mechanical Engineering From IITs : मैकेनिकल इंजीनियरिंग एक मजबूत ब्रांच है. टॉप IITs से पढ़ाई करके आप इस फील्ड में लाखों का पैकेज उठा सकते हैं. साथ ही इस ब्रांच में जॉब से लेकर रिसर्च तक, कई सारे ऑप्शन मिलते हैं.

Mechanical Engineering From IITs : मैकेनिकल ब्रांच इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी और मजबूत ब्रांच में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों छात्र इस स्ट्रीम को चुनते हैं. पिछले कुछ सालों में Computer Science की डिमांड तेजी से बढ़ी है. लेकिन आज भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग उन स्टूडेंट्स के लिए आज भी पहली पसंद बनी हुई है जो इंजीनियरिंग, डिजाइन, रोबोटिक्स, एनर्जी सिस्टम, थर्मल साइंस और मैन्युफैक्चरिंग में करियर बनाना चाहते हैं. ऐसे में आज जानेंगे टॉप IITs, जहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर सकते हैं. 

Top IITs NIRF Ranking: यहां देखें टॉप 5 NITs

रैंककॉलेज का नाम
1Indian Institute of Technology Madras
2Indian Institute of Technology Delhi
3Indian Institute of Technology Bombay
4Indian Institute of Technology Kanpur
5Indian Institute of Technology Kharagpur

IIT Madras से करें मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक

आईआईटी मद्रास में मैकेनिकल ब्रांच की पढ़ाई, संस्थान के साथ ही शुरू हो गई थी. यहां 60 से ज्यादा फैकल्टी और करीब 1000 छात्र UG, PG, MS और PhD प्रोग्राम्स में पढ़ाई कर रहे हैं. यहां मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, मैकेनिकल डिजाइन, थर्मल इंजीनियरिंग में स्पेशलाइज्ड मास्टर्स प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं.

प्लेसमेंट की बात करें तो IIT Madras में Caterpillar, Tata Steel, GE, Rolls Royce India, Mercedes-Benz R&D और Royal Enfield जैसी कंपनियों के साथ रिसर्च और इंटर्नशिप के अवसर मिलते हैं.

IIT Delhi से मैकेनिकल इंजीनियरिंग

IIT Delhi का मैकेनिकल विभाग 1960 के दशक में स्थापित हुआ था और यहां 30 से ज्यादा एडवांस लैब्स मौजूद हैं. ये लैब अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से हैं, जैसे कि डिजाइन रिसर्च लैब, मेकाट्रॉनिक्स लैब और वाइब्रेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन लैब. IIT दिल्ली में मैकेनिक्स, थर्मल साइंस, रोबोटिक्स और मटेरियल साइंस जैसे फील्ड की पढ़ाई होती है.

IIT Bombay से करें मैकेनिकल इंजीनियरिंग

आईआईटी बॉम्बे की स्थापना 1958 में हुई थी. इस संस्थान का मैकेनिकल विभाग यहां के बड़े विभागों में से एक है. यहां1500 से ज्यादा छात्र और 60+ फैकल्टी हैं. IIT Bombay से आप बीटेक, एमटेक, ड्यूल डिग्री और पीएचडी भी कर सकते हैं. यहां का प्लेसमेंट भी काफी शानदार है.

Iit bomaby ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

IIT Kanpur से करें मैकेनिकल इंजीनियरिंग

IIT Kanpur का मैकेनिकल विभाग 1960 से सक्रिय है और BTech, MTech, MS (Research) और PhD प्रोग्राम्स ऑफर करता है. यहां से आप मैकेनिकल ब्रांच में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं.

आईआईटी खड़गपुर से करें मैकेनिकल इंजीनियरिंग

1951 में स्थापित यह विभाग आज Robotics, Intelligent Systems, Combustion Modeling और CAD/CAM जैसे एडवांस क्षेत्रों में काम कर रहा है. 2024- 25 प्लेसमेंट सीजन में IIT Kharagpur में 400+ कंपनियां आईं और कई छात्रों को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के पैकेज भी मिले.

यह भी पढ़ें- सीयूईटी पीजी परीक्षा में पास? इन यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >