JoSAA Counselling 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया होती है. JoSAA काउंसलिंग में सीट सेलेक्ट होने के बाद सिर्फ फ्रीज बटन दबाने से आपकी सीट पक्की नहीं होती. इसके लिए आपको एक पूरा तरीका अपनाना पड़ता है. आइए जानते हैं कि JoSAA में सीट फ्रीज करने का सही और आसान तरीका क्या है.
JoSAA Counselling 2026: सीट फ्रीज करने का तरीका
- सबसे पहले आपको JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट (josaa.nic.in) पर जाना होगा.
- वहां अपने JEE Main या JEE Advanced के एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आपको ‘Seat Allotment Result’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा.
- यहां आपको पता चलेगा कि आपकी रैंक के हिसाब से आपको कौन सा कॉलेज और कौन सी ब्रांच मिली है.
- इस अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
अगर आपको मिला हुआ कॉलेज और कोर्स एकदम परफेक्ट लग रहा है और आप आगे के राउंड्स में हिस्सा नहीं लेना चाहते, तो आपको ‘Freeze’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. ध्यान रहे, एक बार सीट फ्रीज करने के बाद आप अगले राउंड में अपनी सीट को अपग्रेड नहीं कर पाएंगे और काउंसलिंग प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे.
सीट एक्सेप्टेंस फीस (SAF) जमा करें
सीट को फ्रीज करने के बाद आपको सीट एक्सेप्टेंस फीस भरनी होगी. यह फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से जमा की जा सकती है. जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के छात्रों के लिए यह फीस 30,000 रुपये है, जबकि SC, ST और PwD कैटेगरी के छात्रों के लिए यह 15,000 रुपये है.
डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
फीस भरने के बाद आपको अपने सारे जरूरी डाक्यूमेंट्स पोर्टल पर स्कैन करके अपलोड करने होंगे. इनमें मुख्य रूप से 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, JEE का एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), मेडिकल सर्टिफिकेट और फोटो पहचान पत्र शामिल होते हैं. ध्यान रखें कि सभी डाक्यूमेंट्स एकदम साफ और सही फॉर्मेट में होने चाहिए.
यह भी पढ़ें: Nalco में सरकारी नौकरी का एक और मौका, अब इस दिन तक भरें फॉर्म
