JoSAA Counselling 2026: आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता है. जोसा काउंसलिंग के तहत एडमिशन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है और राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी किया जा चुका है. ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस जमा करने की लास्ट डेट 26 जून है.
अलॉटमेंट के बाद रिपोर्टिंग जरूरी है
26 जून शाम 5:00 बजे तक जोसा काउंसलिंग राउंड 1 के तहत सीट पाने के लिए फीस जमा कर दें. यदि फीस या डॉक्यूमेंट जमा नहीं किए, तो सीट रद्द कर दी जाएगी. हालांकि, काउंसलिंग के दौरान की गई एक छोटी सी गलती भी छात्र का पूरा साल खराब कर सकती है. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए JoSAA के सभी नियमों को अच्छी तरह समझना बेहद जरूरी है. खासकर सीट अलॉटमेंट के बाद रिपोर्टिंग, फीस भुगतान और सीट छोड़ने (Withdrawal) से जुड़े नियमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
26 जून तक पूरा करें यह जरूरी काम
JoSAA काउंसलिंग में सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होती है. इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और सीट स्वीकृति शुल्क (Seat Acceptance Fee) जमा करना अनिवार्य होता है.
इन गलतियों से बचें
- सीट मिलने के बाद रिपोर्टिंग में देरी न करें.
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते समय सभी जानकारी सही भरें.
- सीट एक्सेप्ट करने के लिए फीस भरें.
- Withdrawal का ऑप्शन चुनने से पहले सभी ऑप्शन पर विचार करें.
- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.
किन संस्थानों में मिलता है JoSAA के जरिए एडमिशन?
JoSAA Counselling के माध्यम से देश के फेमस टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलता है.
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)
- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)
- अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTI)
यह भी पढ़ें- DU पीजी एडमिशन में सीट एक्सेप्ट करने का तरीका, जानें हर स्टेप्स
