टॉप 30 में आती है रांची की ये लॉ यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलता है एडमिशन

Jharkhand Law College:अगर आप लॉ में करियर बनाना चाहते हैं, तो NUSRL Ranchi झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी लॉ यूनिवर्सिटी में से एक है. यहां BA LLB, BBA LLB, LLM, PhD समेत कई कोर्स उपलब्ध हैं. जानिए एडमिशन प्रोसेस, सीटें, रैंकिंग और अन्य जरूरी जानकारी.

Jharkhand Law College: झारखंड में लॉ की पढ़ाई के लिए National University of Study and Research in Law (NUSRL), रांची एक फेमस सरकारी यूनिवर्सिटी है. साल 2010 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी देश की फेमस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में से एक है. यहां क्वालिटी शिक्षा, एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी, मूट कोर्ट, रिसर्च और इंडस्ट्री एक्सपोजर जैसी सुविधाएं स्टूडेंट्स को ब्राइट फ्यूचर के लिए तैयार करती हैं.

NIRF Ranking: NUSRL को मिली 30वीं रैंकिंग

NUSRL ने अपनी क्वालिटी एजुकेशन के दम पर लॉ की फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाई है. NIRF 2025 की लॉ कैटेगरी में यूनिवर्सिटी को 30वीं रैंक मिली है. शायद इसी वजह है कि हर साल देशभर से हजारों स्टूडेंट्स यहां एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के 5 Laws जो आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

Jharkhand Law College: NUSRL में कौन-कौन से कोर्स है ? 

  • अंडरग्रेजुएट कोर्स 
  • पोस्टग्रेजुएट कोर्स
  • पीएचडी प्रोग्राम
  • पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम

NUSRL Seats: कितने सीटों पर होता हैं एडमिशन

कोर्सअवेलेबल सीटें
BA LLB (Hons.)120
BBA LLB (Hons.)60
LLM40

Note: इसके अलावा यूनिवर्सिटी में रिजर्व्ड और अन्य स्पेशल कैटेगरी के लिए भी कुछ सीटें हैं.

NUSRL Fee Structure - कितनी लगेगी फीस ? 

फीस डिटेल्स अमाउन्ट 
एडमिशन फी (वन टाइम)₹11,000
ट्यूशन फी (प्रति सेमेस्टर)₹55,000
इंटरनल एवं डिजिटल रिसोर्स चार्जेस (प्रति सेमेस्टर)₹5,500
सपोर्ट सर्विस चार्जेस (प्रति सेमेस्टर)₹6,600
हॉस्टल रेंट (प्रति वर्ष)₹19,800
मेस फी (प्रति सेमेस्टर)₹14,000
फर्स्ट ईयर कुल फीस₹2,45,700 + मेस फी
सेकंड से फिफ्थ ईयर (Per Year)₹1,89,200 + मेस फी
5 वर्ष की कुल फीस₹10,02,500 + मेस फी

Jharkhand Law College : एडमिशन कैसे मिलता है?

NUSRL रांची में BA LLB, BBA LLB और LLM जैसे कोर्सों में एडमिशन CLAT (Common Law Admission Test) के पर्सेंटाइल के अनुसार होता है. CLAT के रैंक के आधार पर काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. इसलिए NUSRL से लॉ में एडमिशन पाने के लिए CLAT में अच्छा स्कोर करना जरूरी होता है.यूनिवर्सिटी से जुड़े कोर्स, एडमिशन, फीस, नोटिफिकेशन और अन्य जरूरी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स NUSRL की ऑफिशियल वेबसाइट nusrlranchi.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.

Jharkhand Law College: झारखंड में लॉ की पढ़ाई के अन्य विकल्प

अगर आपकी किसी कारण से NUSRL में एडमिशन नहीं मिल पाता है, तो निराश न हो क्योंकि झारखंड में और भी सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेज है जहां से आप अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. Chotanagpur Law College (CLC), Ranchi और Ranchi University सरकारी यूनिवर्सिटी हैं, जहां LLB के साथ-साथ अन्य लॉ कोर्स भी कराए जाते हैं.वही प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बात करें तो Amity University, Ranchi और ICFAI University Jharkhand हैं. 

ये भी पढ़ें: Lucknow में CLAT, IPMAT, CUET और CAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हुई विशेष निःशुल्क कार्यशाला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >