टॉप NIT के लिए कितना स्कोर जरूरी है? यहां देखें डिटेल में

JEE Main 2026: NIT में एडमिशन JEE Main रैंक के आधार पर होता है. जेईई मेन (JEE Main) सेशन के डिफिकल्टी लेवल और परीक्षा में शामिल होने वाले कुल कैंडिडेट्स की संख्या के आधार पर कटऑफ तय होता है.

JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनके परसेंटाइल पर कौन सा इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सकता है. देश में 31 NIT संस्थान हैं, जहां BE, BTech और इंटीग्रेटेड कोर्सेज में दाखिला JEE Main रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए होता है. IITs के बाद NITs को सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि यहां अच्छी पढ़ाई के साथ शानदार प्लेसमेंट के मौके भी मिलते हैं.

टॉप NIT और एडमिशन के लिए परसेंटाइल

CSE का संभावित परसेंटाइल

  • एनआईटी तिरुचिरापल्ली- 99.92+
  • एनआईटी कर्नाटक, सुरथकल- 99.90+
  • एनआईटी वारंगल- 99.85+
  • एनआईटी राउरकेला- 99.78+
  • मोतीलाल नेहरू एनआईटी इलाहाबाद- 99.72+
  • एनआईटी कालीकट- 99.68+
  • MNIT जयपुर- 99.65+
  • विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर – 99.58+
  • एनआईटी दिल्ली – 99.52+
  • सरदार वल्लभभाई एनआईटी सूरत -99.48+

पिछले साल का जेईई मेन NIT कटऑफ परसेंटाइल

पिछले साल का जेईई मेन NIT कटऑफ –

  • एनआईटी तिरुचिरापल्ली- 99.90
  • एनआईटी कर्नाटक सुरथकल- 99.88
  • एनआईटी वारंगल- 99.83
  • एनआईटी राउरकेला- 99.76
  • मोतीलाल नेहरू एनआईटी इलाहाबाद- 99.69
  • एनआईटी कालीकट- 99.65
  • MNIT जयपुर- 99.62
  • विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर – 99.56
  • एनआईटी दिल्ली -99.48
  • सरदार वल्लभभाई एनआईटी सूरत- 99.44

NIT एडमिशन के लिए पिछले साल की क्लोजिंग रैंक

पिछले साल की क्लोजिंग रैंक की बात करें तो विभिन्न कॉलेज की क्लोजिंग रैंक अलग-अलग थी-

  • एनआईटी तिरुचिरापल्ली – 1449
    एनआईटी कर्नाटक सुरथकल – 1827
  • एनआईटी वारंगल- 2409
  • एनआईटी राउरकेला- 3431
  • मोतीलाल नेहरू एनआईटी इलाहाबाद- 4594
  • एनआईटी कालीकट- 5222
  • MNIT जयपुर – 5601
  • विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर : 6359
  • एनआईटी दिल्ली : 7651
  • सरदार वल्लभभाई एनआईटी सूरत : 8130

NIT के कटऑफ पर क्या-क्या फैक्टर असर डालते हैं?

  • जेईई मेन (JEE Main) सेशन का डिफिकल्टी लेवल
  • परीक्षा में शामिल होने वाले कुल कैंडिडेट्स की संख्या
  • NIT में उपलब्ध सीटों की संख्या
  • कैटेगरी के हिसाब से रिजर्वेशन
  • ब्रांच की पॉपुलैरिटी

यह भी पढ़ें- गेट स्कोर के आधार पर इन Top कॉलेज में मिलेगा एडमिशन, चेक करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >