सिविल सेवा कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल से भरें फॉर्म

Jamia RCA Admission 2026: सिविल सेवा कोचिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गई है.

Jamia RCA Admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकैडमी (RCA) में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. RCA के सिविल सेवा कोचिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गई है. एडमिशन लेने के किए कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ाई के साथ-साथ गाइडेंस मिलती है

RCA जामिया मिलिया इस्लामिया का एक फेमस कोचिंग प्रोग्राम है. इसके तहत जरूरतमंद स्टूडेंट्स को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराई जाती है. इस कोचिंग के जरिए न सिर्फ अच्छी एजुकेशन दी जाती है बल्कि स्टडी मटेरियल और गाइडेंस भी दिया जाता है.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सेलेक्शन प्रोसेस, एलिजिबिलटी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी सभी जानकारी देख लें. समय सीमा के भीतर अप्लाई करना जरूरी है, क्योंकि फिक्स डेट के बाद किए गए आवेदन को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

कमजोर परिवार से आने वाले स्टूडेंट्स करते हैं UPSC की तैयारी

RCA का उद्देश्य इकोनॉमिकल और सोशल रूप से कमजोर परिवार से आने वाले स्टूडेंट्स को मदद करना है ताकि ऐसे स्टूडेंट्स सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें. यहां छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई का माहौल मिलता है, बल्कि एक्सपर्ट फैकल्टी और मेंटरशिप भी दी जाती है.

यह भी पढ़ें- JMI New Course: जर्मन और जापानी भाषा सीखे, JMI ने शुरू किया ये नया कोर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >