टॉप MNCs में मिलेगी नौकरी, इस कॉलेज से करें BTech

IIT Roorkee Admission: आईआईटी रुड़की एक फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज है. यहां से BTech और MTech जैसे कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं. 2025 में यहां का हाईएस्ट पैकेज 24 लाख रुपये था.

IIT Roorkee Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT),रुड़की भारत के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. यहां इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट और रिसर्च जैसे सेक्टर की पढ़ाई होती है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को 7वां रैंक मिला है. IIT रुड़की अपनी हाई एजुकेशन, बेहतरीन फैकल्टी, मॉडर्न लैब और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है.

यहां देश-विदेश से स्टूडेंट्स पढ़ाई करने आते हैं और टेक्नोलॉजी के फील्ड में नई खोज और इनोवेशन में अपना कंट्रीब्यूशन देते हैं. आइए जानते हैं कि IIT रुड़की में एडमिशन कैसे मिलता है, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या-क्या अवसर है.

IIT Roorkee Admission: एडमिशन प्रोसेस

आईआईटी रुड़की में एडमिशन नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर होता है. BTech कोर्स में एडमिशन के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. फिर JoSAA काउंसलिंग के जरिए IIT रुड़की में सीट मिलती है. MTech के लिए GATE एग्जाम पास करना जरूरी है. MBA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CAT एग्जाम देना पड़ता है.

IIT Roorkee Fees: फीस स्ट्रक्चर

IIT रुड़की में फीस स्ट्रक्चर कोर्स और ब्रांच के हिसाब से चेंज होती रहती है. BTech कोर्स की फीस लगभग 2,55,550 रुपये हैं. इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, मेस चार्ज और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. MBA कोर्स की ट्यूशन फीस लगभग 1,00,000 रुपये है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज के ऑफिशियल वेबसाइट iitr.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

IIT Roorkee BTech Fees Structure 2025-26 Check Here

IIT Roorkee Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स

आईआईटी रुड़की का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहता है. यहां कंपनियां स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर करने के लिए कैंपस में आती है. Deloitte, Accenture, Cognizant, Adani, Indian Oil और Vedanta जैसी टॉप कंपनीज प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025 में हाईएस्ट पैकेज 24 लाख रुपये का देखा गया है.

यह भी पढ़ें: Google में जॉब, 87 लाख का पैकेज! BTech के लिए बेस्ट है ये कॉलेज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >