देश का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट तक पूरी डिटेल

IIT Madras: IIT मद्रास सिर्फ एक कॉलेज नहीं, बल्कि करियर बनाने का मजबूत प्लेटफॉर्म है. अगर आप यहां एडमिशन लेना चाहते हैं, तो अभी से सही स्ट्रैटेजी के साथ तैयारी शुरू करें, क्योंकि यहां तक पहुंचना मेहनत और डेडिकेशन दोनों मांगता है.

IIT Madras: भारत में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो IIT मद्रास का नाम सबसे पहले आता है. NIRF Ranking 2025 में इसे इंजीनियरिंग और ओवरऑल कैटेगरी दोनों में नंबर 1 स्थान मिला है. लगातार 7 साल से यह संस्थान अपनी टॉप पोजिशन बनाए हुए है. यहां बेहतर पढ़ाई के साथ-साथ प्लेसमेंट भी मिलता है. ऐसे में कॉलेज एडमिशन की सीरिज (College Admission Series) में जानते हैं IIT मद्रास से जुड़ी जरूरी बातें और यहां एडमिशन कैसे मिलता है.

क्यों खास है IIT मद्रास?

IIT मद्रास देश के सबसे पुराने और फेमस IITs में से एक है. यह इंजीनियरिंग एजुकेशन और रिसर्च के लिए जाना जाता है. यहां की फैकल्टी, लैब्स और इनोवेशन कल्चर इसे बाकी संस्थानों से अलग बनाते हैं.

NIRF Ranking में नंबर 1

NIRF Ranking 2025 के अनुसार, IIT मद्रास को इंजीनियरिंग कैटेगरी में पहला स्थान मिला है. खास बात यह है कि ओवरऑल कैटेगरी में भी यह नंबर 1 पर है. पिछले 7 सालों से लगातार इस पोजिशन पर बने रहना इसकी क्वालिटी को दिखाता है.

प्लेसमेंट में भी टॉप

IIT मद्रास का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी शानदार है. 2025 के प्लेसमेंट सीजन में यहां का हाईएस्ट पैकेज करीब 4.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती हैं, जिससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को ग्लोबल लेवल के मौके मिलते हैं.

कैसे मिलता है IIT Madras में एडमिशन?

IIT मद्रास में एडमिशन लेना आसान नहीं है, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है.

  • BTech के लिए: JEE Advanced पास करना जरूरी है.
  • पहले JEE Main क्लियर करें, फिर JEE Advanced दें
  • रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग से सीट मिलती है
  • MTech के लिए: GATE एग्जाम के जरिए एडमिशन मिलता है
  • अच्छे GATE स्कोर पर IIT मद्रास में PG कोर्स में दाखिला मिलता है

क्यों चुनें IIT मद्रास?

  • टॉप रैंकिंग और शानदार अकादमिक माहौल
  • मजबूत प्लेसमेंट और हाई पैकेज
  • रिसर्च और इनोवेशन के बेहतरीन मौके

यह भी पढ़ें- गेट स्कोर के आधार पर इन Top कॉलेज में मिलेगा एडमिशन, चेक करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >