IIT Kanpur Foreign Language Course: IIT कानपुर ने अपने फॉरेन लैंग्वेज प्रोग्राम (Foreign Language Programme) में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 19 जून 2026 कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो यहां एडमिशन लेना चाहते हैं वे पूरी प्रक्रिया जान लें. IIT कानपुर ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी भी दी है.
IIT Kanpur में फॉरेन लैंग्वेज कोर्स की पढ़ाई
IIT कानपुर ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेन लैंग्वेज के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 19 जून 2026 कर दिया गया है. यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स, रिसर्चर और प्रोफेशनल के लिए काफी उपयोगी है. अगर आप ग्लोबल लेवल पर करियर बनाना चाहते हैं तो ये कोर्स आपके बहुत काम आएगा.
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह कार्यक्रम विदेशी भाषाओं में आपको एक्सपर्ट बनाने के साथ तरह-तरह के कल्चर से भी जोड़ेगा.
IIT Kanpur में ऑफर किए जाने फॉरेन लैंग्वेज
- फ्रेंच (French)
- जर्मन (German)
- जापानी (Japanese)
कौन कर सकता है आवेदन?
- IIT कानपुर के वर्तमान छात्र, पूर्व छात्र (Alumni), फैकल्टी सदस्य और उनके फैमिली वाले
- प्रोजेक्ट स्टाफ और रिसर्चर
- भारत या विदेश के किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज के छात्र
- नौकरीपेशा पेशेवर (Professionals)
- गृहिणियां (Homemakers)
- भाषा सीखने में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्ति
ऊपर दिए हुए किसी भी शर्त को पूरा करते हुए उम्मीदवार के पास कम-से-कम 10वीं कक्षा की डिग्री चाहिए. मैक्सिमम क्वालिफिकेशन कुछ भी हो सकती है.
क्या खास है इस प्रोग्राम में
इंटरनेशनल लेवल पर कम्युनिकेट करने की क्षमता बढ़ेगी
वर्ल्ड लेवल पर और हायर एजुकेशन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा
विभिन्न संस्कृतियों को समझने और उनसे जुड़ने का मौका मिलेगा
रिसर्चर और प्रोफेशनल को सीखने का मौका
क्रॉस-कल्चरल कम्युनिकेशन (Cross-Cultural Communication) कौशल को मजबूत करने पर जोर.
यह भी पढ़ें- IIT कानपुर का 4 साल का डिग्री कोर्स, JEE Advanced नहीं होगा जरूरी
