IIT ISM Dhanbad Placement Record: अगर आप इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस कॉलेज में पढ़ाई के साथ शानदार प्लेसमेंट भी मिलता है, तो IIT ISM धनबाद का नया रिकॉर्ड आपका ध्यान जरूर खींचेगा. यहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि इंटर्नशिप और प्लेसमेंट दोनों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है.
IIT ISM Dhanbad Placement Record: कैसा रहा प्लेसमेंट?
| उपलब्धि | आंकड़ा |
| इंटर्नशिप ऑफर पाने वाले छात्र | 492 |
| PPO पाने वाले छात्र | 234 |
| इंटर्नशिप के लिए आई कंपनियां | 88 |
| फुल टाइम भर्ती के लिए आई कंपनियां | 230+ |
| जॉब ऑफर पाने वाले छात्र | 1020+ |
| इंटरनेशनल ऑफर | 16+ |
| सबसे बड़ा पैकेज | 1.22 करोड़ |
| औसत पैकेज | 17.6 LPA |
इंटर्नशिप से ही शुरू हो जाता है करियर
IIT ISM धनबाद में दूसरे और तीसरे वर्ष से ही छात्र इंटर्नशिप करना शुरू कर देते हैं. बीटेक छात्रों की इंटर्नशिप आमतौर पर 8 से 10 सप्ताह की होती है, जबकि इंटीग्रेटेड एमटेक छात्रों के लिए इसकी अवधि 6 महीने तक पहुंच सकती है.
सबसे खास बात यह रही कि 492 छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर मिले, जबकि 234 छात्रों को उसी इंटर्नशिप के आधार पर PPO यानी प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिल गया. यानी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही नौकरी लगभग पक्की.
IIT ISM Dhanbad College Placement Record 2025-26 Check Here
IIT ISM Dhanbad ब्रांच वाइज प्लेसमेंट
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में कुल 143 छात्र थे, जिनमें 124 बीटेक और 19 एमटेक के छात्र शामिल रहे. इस ब्रांच के छात्रों को Google, Microsoft, Flipkart, IBM, Adobe, Walmart और Goldman Sachs जैसी दिग्गज कंपनियों में अवसर मिले.
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में कुल 111 छात्र थे. इनमें 98 बीटेक, 11 एमटेक और 2 ड्यूल डिग्री के छात्र शामिल थे. इस ब्रांच में Texas Instruments, Samsung Research, STMicroelectronics, Intel, Jaguar और Land Rover जैसी कंपनियां भर्ती के लिए पहुंचीं.
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) में कुल 95 छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें 83 बीटेक, 10 एमटेक, 1 ड्यूल डिग्री और 1 डबल मेजर का छात्र शामिल था. इस ब्रांच के छात्रों को Texas Instruments, Analog Devices, Mahindra, Bajaj, Jaguar और Land Rover जैसी कंपनियों में अवसर मिले.
- इंजीनियरिंग फिजिक्स में कुल 21 छात्र थे. इनमें 9 बीटेक और 12 एमएससी के छात्र शामिल रहे. इस ब्रांच के छात्रों को BNY Mellon, DRDO, Myntra, ISRO, Meesho और Goldman Sachs जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं और कंपनियों में अवसर मिले.
IIT धनबाद में इंटरनेशन ऑफर
IIT ISM धनबाद के 16 से ज्यादा छात्रों ने इंटरनेशनल ऑफर हासिल किए. सबसे बड़ा पैकेज ₹1.22 करोड़ सालाना रहा, जबकि औसत पैकेज 17.6 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद से करना चाहते हैं कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, जानें फीस, प्लेसमेंट और एडमिशन प्रोसेस
