IIT ISM धनबाद की कटऑफ लिस्ट जारी, देखें BTech कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

IIT ISM Dhanbad Cut off: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है. इस साल जोसा काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी हो गई है. आईआईटी धनबाद में एडमिशन के लिए भी पहली कट ऑफ आ गई है.

IIT ISM Dhanbad Cut Off 2026: JoSAA काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया चल रही है. पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के साथ ही विभिन्न IITs की कटऑफ भी सामने आ गई है. इस बार IIT ISM धनबाद के BTech Computer Science and Engineering (CSE) प्रोग्राम की कटऑफ ने छात्रों का खास ध्यान खींचा है.

IIT ISM Dhanbad में CSE का क्रेज

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग IIT ISM धनबाद (IIT ISM Dhanbad) की सबसे मशहूर इंजीनियरिंग ब्रांच है. यही वजह है कि JoSAA काउंसलिंग के दौरान इस ब्रांच की सीटें सबसे पहले भरती हैं. 2026 की पहली कटऑफ लिस्ट नीचे देख सकते हैं-

श्रेणीओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
ओपन (Gender Neutral)16553994
ओपन (महिला)44858000
EWS480536
EWS (महिला)13731419
OBC-NCL9871292
OBC-NCL (महिला)23723283
SC404780
SC (महिला)10191476
ST194306
ST (महिला)341449

2026 के आंकड़े बताते हैं कि ओपन कैटेगरी में 3994 रैंक तक छात्रों को CSE सीट मिली है. वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए क्लोजिंग रैंक 8000 तक पहुंची है. इससे स्पष्ट है कि सुपरन्यूमेरेरी सीटों का लाभ महिला अभ्यर्थियों को मिल रहा है.

JoSAA Counselling Seat Allotment List Check Here

2025 में कैसी थी कटऑफ?

श्रेणीओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
ओपन (Gender Neutral)21433348
ओपन (महिला)53537819
EWS326445
EWS (महिला)920991
OBC-NCL7331228
OBC-NCL (महिला)20322744
SC466686
SC (महिला)13781617
ST180287
ST (महिला)422630

पिछले साल ओपन कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 3348 थी. जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 7819 रही थी. OBC-NCL श्रेणी में 1228 और EWS में 445 तक छात्रों को सीट मिली थी.

2025 और 2026 के कटऑफ में अंतर

IIT ISM Dhanbad में अगर दोनों वर्षों की तुलना करें तो ओपन कैटेगरी में क्लोजिंग रैंक 3348 से बढ़कर 3994 हो गई है. इसका मतलब है कि इस साल थोड़ी ज्यादा रैंक वाले उम्मीदवारों को भी CSE सीट मिलने का मौका मिला. महिला वर्ग में भी क्लोजिंग रैंक 7819 से बढ़कर 8000 पहुंच गई है.

EWS श्रेणी में क्लोजिंग रैंक 445 से बढ़कर 536 हो गई, जबकि OBC-NCL में 1228 से बढ़कर 1292 पहुंची है. SC वर्ग में भी क्लोजिंग रैंक 686 से बढ़कर 780 हो गई. कुल मिलाकर देखा जाए तो 2026 में अधिकांश श्रेणियों में कटऑफ थोड़ी नरम हुई है, जिससे अधिक छात्रों को IIT ISM धनबाद के CSE प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर मिला है.

यह भी पढ़ें: JoSAA Counselling 2026 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें ऑनलाइन रिपोर्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >