IIT ISM धनबाद में BTech CSE की सीट कितनी मुश्किल से मिलती है, JoSAA डेटा से समझें

IIT ISM धनबाद देश के पुराने और प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में गिना जाता है और यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच की मांग हर साल सबसे ज्यादा रहती है. जोसा (JoSAA) काउंसलिंग डेटा से यह साफ दिखता है कि इस ब्रांच में सीट पाने के लिए कितनी कड़ी टक्कर होती है.

IIT ISM Dhanbad Admission 2026: जोसा काउंसलिंग के बाद जो डेटा सामने है, वह जोसा काउंसलिंग के अलग-अलग राउंड का ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक बताता है. IIT ISM धनबाद में जोसा काउंसलिंग के 5वें राउंड की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

IIT ISM Dhanbad Admission जनरल (ओपन) कैटेगरी की रैंक रेंज

ओपन कैटेगरी में गेंडर-न्यूट्रल सीटों की क्लोजिंग रैंक करीब 3300 से 4200 के बीच रही, जबकि फीमेल-ओनली सीटों में यह रेंज काफी ऊपर, यानी करीब 7800 से 8500 तक पहुंच गई. इससे साफ है कि फीमेल कोटा में सीटें ज्यादा उदार शर्तों पर मिल जाती हैं, क्योंकि उस कैटेगरी में उम्मीदवारों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है.

राउंड-दर-राउंड रैंक कैसे बदलती है?

जैसे-जैसे काउंसलिंग राउंड आगे बढते हैं, कुछ उम्मीदवार सीट छोड़ते हैं या अपग्रेड लेते हैं, जिससे क्लोजिंग रैंक में बदलाव आता है. नीचे टेबल में दोनों डेटा सेट की तुलना दी गई है:-

कैटेगरीजेंडर2025 क्लोजिंग रैंक2026 क्लोजिंग रैंक
OPENजेंडर-न्यूट्रल33774167
OPENफीमेल-ओनली78418539
EWSजेंडर-न्यूट्रल451567
OBC-NCLजेंडर-न्यूट्रल12401334
SCजेंडर-न्यूट्रल708780
STजेंडर-न्यूट्रल287336

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद की कटऑफ लिस्ट जारी, देखें BTech कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

EWS और OBC-NCL कैटेगरी के आंकड़े

IIT ISM धनबाद में बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए EWS कैटेगरी में न्यूट्रल क्लोजिंग रैंक करीब 450 से 570 के बीच रही, वहीं OBC-NCL में यह आंकड़ा 1240 से 1334 तक गया. दोनों ही कैटेगरी में फीमेल-ओनली सीटों की क्लोजिंग रैंक सामान्य सीटों से लगभग दोगुनी या उससे ज्यादा रही, जो ओपन कैटेगरी जैसा ही पैटर्न दिखाता है.

IIT ISM Dhanbad BTech CSE JoSAA Counselling 2026 Rank Check Here

SC-ST कैटेगरी के लिए रैंक ट्रेंड

SC कैटेगरी में जेंडर-न्यूट्रल क्लोजिंग रैंक 700 से 780 के आसपास रही, जबकि ST कैटेगरी में यह आंकड़ा 287 से 336 के बीच रहा. फीमेल-ओनली सीटों में SC कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 1476 से 1617 तक पहुंच गई, जो इस बात का संकेत है कि रिजर्व कैटेगरी में भी फीमेल कोटा राहत भरा रहता है.

फीमेल-ओनली सुपरन्यूमेररी कोटा का असर

हर कैटेगरी में एक बात समान दिखी फीमेल-ओनली सीटों की क्लोजिंग रैंक हमेशा जेंडर-न्यूट्रल सीटों से काफी ऊपर रही. यह सुपरन्यूमेररी कोटा उन छात्राओं के लिए फायदेमंद साबित होता है, जिनकी रैंक सामान्य कटऑफ से थोड़ी पीछे रह जाती है, फिर भी उन्हें टॉप ब्रांच मिलने का मौका बन जाता है.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >