IIT Guwahati Convocation 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने अपने 28वें दीक्षांत समारोह (Convocation) में कुल 2,265 छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं. इस बैच में 982 स्नातक (UG), 871 स्नातकोत्तर (PG) और 412 PhD व डुअल डिग्री (Master's + PhD) करने वाले छात्र शामिल रहे. इस दौरान संस्थान ने मेधावी छात्रों को गोल्ड और सिल्वर मेडल देकर भी सम्मानित किया.
इन छात्रों को मिले गोल्ड और सिल्वर मेडल
दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 4 गोल्ड मेडल और 18 सिल्वर मेडल प्रदान किए. BTech in Data Science and Artificial Intelligence के छात्र सप्तर्षि मुखर्जी को स्नातक वर्ग में सबसे अधिक Cumulative Performance Index (CPI) हासिल करने पर President of India Gold Medal से सम्मानित किया गया.
| कोर्स | छात्रों की संख्या |
| BTech | 932 |
| Bachelor of Design (BDes) | 50 |
| MTech | 556 |
| Master of Design (MDes) | 60 |
| MSc | 170 |
| MA | 44 |
| MS (Research) | 14 |
| MBA | 27 |
| PhD एवं डुअल डिग्री (Master's + PhD) | 412 |
| कुल | 2,265 |
300 करोड़ रुपये के रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम
IIT गुवाहाटी ने बताया कि संस्थान इस समय करीब 290 रिसर्च और कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है. इन परियोजनाओं की कुल कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है. इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य नई तकनीकों, रिसर्च और उद्योगों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना है.
Robotics और Artificial Intelligence में शुरू हुआ नया MTech
संस्थान ने हाल ही में Robotics and Artificial Intelligence में नया MTech प्रोग्राम शुरू किया है. इसके साथ ही IIT गुवाहाटी ने जापान और यूनाइटेड किंगडम (UK) के कई संस्थानों के साथ सहयोग भी बढ़ाया है. यह साझेदारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, रिसर्च और स्टूडेंट एक्सचेंज जैसे क्षेत्रों में की जा रही है, जिससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और रिसर्च
ये भी पढ़ें: JEE Main नहीं दिया तो भी टेंशन नहीं! बिहार की इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से करें CS की पढ़ाई
