IIT धनबाद में MTech में एडमिशन शुरू, इस दिन तक करें अप्लाई

IIT Dhanbad MTech Admission 2026: आईआईटी धनबाद में एमटेक कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ग्रेजुएट स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट admissions.iitism.ac.in पर जाकर एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. IIT Dhanbad की तरफ से एप्लीकेशन डेट से लेकर रिपोर्टिंग तक का शेड्यूल जारी हो गया है.

IIT Dhanbad MTech Admission 2026: आईआईटी धनबाद में एमटेक एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में होगी. इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा. IIT Dhanbad के एमटेक एडमिशन में अप्लाई करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

IIT Dhanbad MTech Admission 2026 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admissions.iitism.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MTech Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब MTech Application Submission 2026-2027 is Open के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

IIT Dhanbad MTech Admission Schedule Check Here

IIT Dhanbad MTech Admission का पूरा शेड्यूल

M.Tech एडमिशन शेड्यूलमहत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म रजिस्ट्रेशन और सबमिशन (IIT ISM)24 मार्च 2026 – 19 अप्रैल 2026
COAP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू24 मार्च 2026 (संभावित)
Sponsored कैंडिडेट्स के लिए लिखित परीक्षा/इंटरव्यूबाद में सूचना दी जाएगी
COAP काउंसलिंग शेड्यूलCOAP पोर्टल पर देखें
IIT (ISM) धनबाद में रिपोर्टिंग21 जुलाई 2026 (संभावित)
M.Tech सत्र 2026-27 की क्लास शुरू27 जुलाई 2026
IIT (ISM) ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल सक्रिय रहेगा21 जुलाई 2026 तक

कौन ले सकता है एडमिशन?

IIT Dhanbad में एमटेक में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा साइंस में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.0 CGPA होना जरूरी है. वहीं SC, ST और PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक या 5.5 CGPA की न्यूनतम योग्यता तय की गई है.

आईआईटी धनबाद में एमटेक कोर्स में एडमिशन मुख्य रूप से GATE स्कोर के आधार पर होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को COAP 2026 पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करना होगा. COAP पोर्टल एडमिशन से लेकर काउंसलिंग तक की प्रक्रिया के लिए है. बता दें कि सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: IIT JAM के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली एडमिशन लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >