IIT ISM धनबाद से करना चाहते हैं कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, जानें फीस, प्लेसमेंट और एडमिशन प्रोसेस

IIT Dhanbad Details: अगर आप इंजीनियरिंग के लिए बेहतरीन कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो IIT (ISM) धनबाद एक शानदार विकल्प हो सकता है. इस आर्टिकल में कंप्यूटर साइंस विभाग के कोर्स, फीस, प्लेसमेंट, सीट मैट्रिक्स, एलिजिबिलिटी और एडमिशन प्रोसेस की पूरी जानकारी है.

IIT Dhanbad Details: अगर आप इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और अच्छे काॅलेज की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम खासतौर पर झारखंड के IIT (ISM) धनबाद के कंप्यूटर साइंस विभाग के बारे में बात करेंगे. IIT (ISM) धनबाद भारत के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. यह कॉलेज छात्रों को अच्छा करियर बनाने का मौका देता है. आइए जानते हैं इस काॅलेज की फीस स्ट्रक्चर, सीट लिमिट और एडमिशन प्रोसेस के बारे में.

Course Details: जानिए कोर्स डीटेल के बारे में

काॅलेज का कंप्यूटर साइंस विभाग यह कुछ खास प्रोग्राम्स चलाता है.

  • कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में BTech
  • कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में MTech
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में MTech
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में एग्जीक्यूटिव MTech
  • कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में Ph.D. (फुल-टाइम, एक्सटर्नल और पार्ट-टाइम)

Fees Structure: क्या है काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर?

IIT (ISM) धनबाद में फीस कोर्स (जैसे BTech, MTech, PhD, MBA) के हिसाब से अलग-अलग होती है. यहां BTech कोर्स 4 साल का होता है, जिसमें कुल फीस लगभग 8-9 लाख रुपये तक है. MTech कोर्स में लगभग 1.28 लाख से 5 लाख फीस होती है, जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. फीस संबंधी अधिक जानकारी आप IIT (ISM) धनबाद की ऑफिशियल वेबसाइट iitism.ac.in पर विजिट करके देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आइआइटी आइएसएम के एमटेक और पीएचडी में जेयूटी छात्रों के लिए 10% सीटें रहेंगी सुरक्षित

Placement Details: क्या मिलता है सैलेरी पैकेज?

IIT (ISM) धनबाद की ऑफिशियल वेबसाइट iitism.ac.in पर दी गई प्लेसमेंट के आंकड़ों के अनुसार स्टूडेंट को सबसे ज़्यादा पैकेज 50+ रुपए LPA मिलता है. एवरेज पैकेज की बात करें, तो यह 22.6 लाख रुपए LPA, के आस पास है. प्लेसमेंट के दौरान Google, Microsoft और Amazon जैसी कंपनियां आती है.

Eligibility Criteria: क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या साइंस में मास्टर डिग्री के लिए कम से कम 60% मार्क्स या 6.0 CGPA जरूरी हैं. SC या ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 55% मार्क्स या 5.5 CGPA होना जरूरी है. इसके अलावा अधिक जानकारी आपको काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iitism.ac.in पर मिल जाएगी.

Seat matrix: जानिए काॅलेज की सीट डीटेल्स

IIT (ISM) धनबाद में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के लिए सीट लिमिट 145 है. इसके अलावा अन्य विभागों के सीट लिमिट अलग अलग हैं. नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप काॅलेज की सीट लिमिट की पूरी जानकारी देख पाएंगे.

IIT (ISM) Dhanbad Seat Matrix Details Check Here

ये भी पढ़ें: IIT ISM Dhanbad में कैसे पाएं एडमिशन, देखें फीस से लेकर प्लेसमेंट तक की डिटेल्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >