IIT Bombay vs IIT Delhi: CS ब्रांच में कितनी हैं सीटें? जानें क्या है कटऑफ

IIT Bombay vs IIT Delhi: IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली दोनों ही इंजीनियरिंग कैटेगरी में टॉप 3 के लिस्ट में आते हैं. जानें इन दोनों कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस ब्रांच की कुल सीटें कितनी हैं.

IIT Bombay vs IIT Delhi: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट आ चुका है. देश के लाखों जेईई एस्पिरेंट्स का सबसे बड़ा सपना होता है IIT बॉम्बे या IIT दिल्ली में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच पाना. यह दोनों ही कॉलेज (IIT Bombay vs IIT Delhi) भारत के टॉप तकनीकी संस्थान हैं और इनमें एडमिशन मिलना सबसे मुश्किल माना जाता है. अगर आप भी इस साल JoSAA काउंसलिंग में बैठने वाले हैं या इन दोनों में से किसी एक को चुनने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि यहां सीएस ब्रांच में कितनी सीटें उपलब्ध हैं. 

इन दोनों कॉलेज (IIT Bombay vs IIT Delhi) की रैंकिंग की बात करें तो, IIT बॉम्बे को इंजीनियरिंग कैटेगरी में NIRF रैंकिंग 2025 में 3वां रैंक मिला है. वहीं IIT दिल्ली को 2 रैंक हासिल है. आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली दोनों (IIT Bombay vs IIT Delhi) ही इंस्टीट्यूट कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए पॉपुलर है. 

IIT बॉम्बे में CS ब्रांच की कुल सीटें 

आईआईटी बॉम्बे हमेशा से ही जेईई एडवांस्ड के टॉप रैंकर्स की पहली पसंद रहा है. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) के डेटा के अनुसार, IIT बॉम्बे में 4 साल के बीटेक कंप्यूटर साइंस (CSE) कोर्स के लिए कुल 198 सीटें हैं. 

IIT दिल्ली में CS ब्रांच की कुल सीटें 

आईआईटी दिल्ली भी पढ़ाई और प्लेसमेंट के मामले में किसी से कम नहीं है और रैंकर्स की दूसरी सबसे बड़ी पसंद है. अगर बात करें यहां के 4 साल के बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की, तो यहां कुल 99 सीटें हैं. 

IIT बॉम्बे अनुमानित बीटेक कटऑफ 

आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन पूरी तरह JEE Advanced रैंक पर निर्भर करता है. जिन स्टूडेंट्स की रैंक जितनी अच्छी होती है, उन्हें उतनी ही बेहतर ब्रांच मिलने की संभावना होती है. आमतौर पर टॉप 100 रैंक वाले छात्रों को कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच मिल जाती है. 

इंजीनियरिंग ब्रांच जनरल 
कंप्यूटर साइंस (CSE)66
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग418
मैकेनिकल इंजीनियरिंग1682
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग2305
केमिकल इंजीनियरिंग2405
सिविल इंजीनियरिंग4095
मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग5364

IIT दिल्ली बीटेक अनुमानित कटऑफ 

आईआईटी दिल्ली में BTech में एडमिशन JEE Main और JEE Advanced एग्जाम के माध्यम से होता है. JEE Advanced के रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए कॉलेज और ब्रांच अलॉट होती है. इसके अलावा GATE स्कोर के बेसिस पर MTech में एडमिशन मिलता है.  नीचे BTech कोर्स के कटऑफ दिए गए हैं. 

इंजीनियरिंग ब्रांच जेंडर-न्यूट्रल पूल (Gender-Neutral Pool)
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)126
कंप्यूटर साइंस (Dual Degree – 5 साल)186
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग323
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग605
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पावर एंड ऑटोमेशन)823
इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटेशनल मैकेनिक्स1103
मैकेनिकल इंजीनियरिंग1862
केमिकल इंजीनियरिंग2548
इंजीनियरिंग फिजिक्स2565
सिविल इंजीनियरिंग4302
बायोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी4999
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी5733

यह भी पढ़ें: IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >