IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर

IIT BHU वाराणसी ने एक बार फिर शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड कायम किया है. यहां कुल 1228 जॉब ऑफर मिले, जिनमें 292 प्री-प्लेसमेंट ऑफर शामिल रहे. सबसे ज्यादा पैकेज 1.67 करोड़ रुपये रहा, जबकि एवरेज पैकेज 29 लाख रुपये सालाना दर्ज हुआ.

IIT BHU Placement 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी IIT BHU देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है. यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को हर साल Google, Microsoft, Amazon, Oracle और Goldman Sachs जैसी दिग्गज कंपनियों में जॉब ऑफर मिलते हैं. आइए इस बार के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से देखते हैं.

IIT BHU Placement के आंकड़े

2 फरवरी 2026 तक चले प्लेसमेंट प्रोसेस के दौरान IIT BHU वाराणसी में कुल 1228 ऑफर दर्ज किए गए, जो संस्थान की एक और शानदार प्लेसमेंट परफॉर्मेंस और इंडस्ट्री के भरोसे को दिखाता है. इनमें से 292 प्री-प्लेसमेंट ऑफर यानी PPOs रहे, जबकि 472 इंटर्नशिप ऑफर भी स्टूडेंट्स को मिले.

सबसे ज्यादा पैकेज 1.67 करोड़ रुपये सालाना दर्ज किया गया, वहीं संस्थान का एवरेज पैकेज 29 लाख रुपये सालाना रहा. ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि IIT BHU आज भी टॉप ग्लोबल रिक्रूटर्स की पहली पसंद बना हुआ है.

Microsoft और Oracle की भूमिका

Microsoft और Oracle जैसी कंपनियां हर साल IIT BHU कैंपस में हायरिंग के लिए आती हैं. ये कंपनियां मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर यानी SDE पदों के लिए स्टूडेंट्स को चुनती हैं.


IIT BHU Placement Stats

इनके अलावा सिस्टम इंजीनियरिंग और रिसर्च रोल्स के लिए भी अच्छी संख्या में ऑफर दिए जाते हैं. इन कंपनियों का नियमित रूप से कैंपस में आना ये साबित करता है कि IIT BHU की टेक्निकल एजुकेशन इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई है.

ये भी पढ़ें: Computer Science का क्रेज घटा, स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनी ये इंजीनियरिंग ब्रांच

BTech ब्रांच वाइज पैकेज

ब्रांचएवरेज पैकेज (लगभग)प्रमुख रिक्रूटर्स
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग29 लाख रुपयेMicrosoft, Google, Oracle
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग20 लाख रुपयेAmazon, Microsoft, Oracle
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग18 लाख रुपयेQualcomm, Intel, Oracle
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग25 लाख रुपयेGoldman Sachs, Microsoft

प्लेसमेंट रिकॉर्ड के हिसाब से CSE सबसे मजबूत विकल्प है. कोडिंग और प्रोग्रामिंग में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए CSE और मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग बेहतर रहते हैं.

हार्डवेयर और कोर इंजीनियरिंग में रुचि रखने वालों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ब्रांच भी अच्छे विकल्प हैं. सिर्फ ब्रांच ही नहीं, स्टूडेंट का खुद का स्किल सेट और प्रोजेक्ट वर्क भी प्लेसमेंट में बड़ी भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें: IIT Guwahati का ये BTech ब्रांच दिलाता है तगड़ा प्लेसमेंट, Microsoft से जॉब ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >