IIM Indore की नई पहल, शुरू किया लीडरशिप प्रोग्राम

IIM Indore New Course: आज की दुनिया पहले जैसी नहीं रही. हर दिन नई तकनीक आ रही है. इस दौर में सिर्फ अच्छा मैनेजर होना काफी नहीं है, बल्कि ऐसा लीडर चाहिए जो हालात को समझे, दूर की सोच रखे और सही फैसले ले सके. इसी जरूरत को समझते हुए IIM Indore ने Jaro Education के साथ मिलकर एक प्रोग्राम शुरू किया है.

IIM Indore New Course: आज की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. कभी टेक्नोलॉजी नई चुनौती बनकर सामने आती है, तो कभी देशों के बीच तनाव और नीतियों में बदलाव कारोबार और प्रशासन दोनों को प्रभावित करता है. ऐसे हालात को एक्सपर्ट्स VUCA कहते हैं, यानी Volatility, Uncertainty, Complexity और Ambiguity. इसी को ध्यान में रखकर IIM Indore ने Jaro Education के साथ मिलकर एक प्रोग्राम शुरू किया है.

इस प्रोग्राम का नाम Corporate and Public Leadership in a VUCA World रखा गया है. इस कोर्स को Jaro Education के साथ मिलकर पेश किया गया है, जो इसका मार्केटिंग पार्टनर है. यह 10 महीने का लर्निंग प्रोग्राम है, जिसे खास तौर पर कामकाजी प्रोफेशनल्स और लीडरशिप रोल में मौजूद लोगों के लिए डिजाइन किया गया है.

IIM Indore New Course: इस प्रोग्राम का मकसद

ANI के अनुसार, इस कोर्स का मकसद लीडर्स को सिर्फ बिजनेस चलाना नहीं सिखाना है, बल्कि उन्हें यह समझाना है कि बदलते हालात में सही फैसले कैसे लिए जाएं. आज के समय में लीडर को सरकार की नीतियों, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और टेक्नोलॉजी के असर को भी समझना जरूरी हो गया है.

किन विषयों पर मिलेगी जानकारी?

यह प्रोग्राम सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें केस स्टडी, सिमुलेशन और पॉलिसी वर्कशॉप शामिल होंगी. यानी रियल लाइफ उदाहरणों के जरिए यह समझाया जाएगा कि जटिल हालात में सही फैसला कैसे लिया जाए. इससे पार्टिसिपेंट्स को किताबों की जानकारी के साथ-साथ प्रैक्टिकल सोच भी मिलेगी.

इस कोर्स में आज की बड़ी चुनौतियों पर फोकस किया जाएगा. जैसे देशों के बीच ट्रेड टकराव, नए रेगुलेशन, जलवायु से जुड़े खतरे और AI आधारित अर्थव्यवस्था का उभार. पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी. केस स्टडी, सिमुलेशन और पॉलिसी वर्कशॉप के जरिए रियल लाइफ सिचुएशन को समझाया जाएगा.

फेक ग्राफ़िक्स से सावधान रहें

यह भी पढ़ें: BBA के लिए बेस्ट है कोलकाता! मैनेजमेंट करियर बनाने वालों के लिए टॉप कॉलेज की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >