IIITM Gwalior Admission: IIITM ग्वालियर एक गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट है. यहां स्टूडेंट्स को कंप्यूटर, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाती है. साथ ही स्टूडेंट्स यहां टेक्नोलॉजी के साथ-साथ बिजनेस की समझ भी सीखते हैं. यह कॉलेज अपनी अच्छी पढ़ाई, मॉडर्न फैसिलिटी और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं. यहां Google और Amazon जैसी टॉप कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. आइए जानते हैं कि IIITM ग्वालियर में एडमिशन कैसे लें, फीस और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन है.
IIITM Gwalior Admission: एडमिशन प्रोसेस
IIITM ग्वालियर में BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE main एग्जाम पास करना पड़ता है. फिर JoSAA या CSAB काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. GATE स्कोर के आधार पर MTech कोर्स में एडमिशन दिया जाता है. MBA में एडमिशन लेने के लिए CAT एग्जाम क्लियर करना जरूरी होता है.
IIITM Gwalior Fees: फीस स्ट्रक्चर
IIITM ग्वालियर में बीटेक कोर्स की फीस एक साल की लगभग 150250 रुपये है. इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, मेस चार्ज और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. एमबीए कोर्स की फीस लगभग 1,51,250 रुपये (प्रतिवर्ष) है. एमटेक कोर्स की फीस लगभग 1,32,250 रुपये है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitm.ac.in चेक कर सकते हैं.
IITM Gwalior Fees Structure 2024-25 Check Here
IITM Gwalior Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
IIITM ग्वालियर अपने बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां हर साल नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियां कैंपस में आकर स्टूडेंट्स को नौकरी के अवसर देती है. इंस्टीट्यूट का ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स को इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और टेक्निकल टेस्ट के लिए तैयार करता है.
2025 में BTech ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 67.5 लाख रुपये का देखा गया है. यहां टॉप कंपनियां Google, Amazon, Microsoft, Deloitte और Goldman Sachs जैसी टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देती है. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रेट लगभग 97.76% देखा गया है.
यह भी पढ़ें: विदेश का है यह IT कॉलेज, यहां देखें एडमिशन प्रोसेस
