IIIT Ranchi Admission 2026: अगर आप इंजीनियरिंग के बाद हाइयर एजुकेशन में अपना शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. IIIT रांची ने नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन का प्रोसेस शुरू कर दिया है.
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महत्व के इस संस्थान में देश भर के मेधावी छात्र और रिसर्चर्स आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी यहां एडमिशन (IIIT Ranchi Admission 2026) लेकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि कब तक अप्लाई कर सकते हैं.
फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों मोड में मिलेगा मौका
IIIT रांची (IIIT Ranchi Admission 2026) के इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एडवांस टेक्निकल एजुकेशन, रिसर्च स्किल्स और इनोवेशन बेस्ड सीखने का बेहतरीन अवसर देना है. सबसे अच्छी बात यह है कि संस्थान द्वारा अलग-अलग स्पेशलाइजेशन में फुलटाइम और पार्टटाइम दोनों मोड में एडमिशन दिया जा रहा है. यानी जो लोग जॉब के साथ रिसर्च करना चाहते हैं, उनके लिए भी यहां अच्छा मौका है.
IIIT Ranchi Admission 2026: आवेदन के लिए 30 जून है लास्ट डेट
अगर आप इन कोर्सेज के लिए एलिजिबल हैं और अप्लाई करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 30 जून 2026 तय की गई है. बिना देर किए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरें. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitranchi.ac.in चेक कर सकते हैं.
IIIT Ranchi MTech Admission 2026 Check Here
IIIT Ranchi PhD Admission 2026 Check Here
किन कोर्सेज और विषयों में कर सकते हैं अप्लाई?
आईआईआईटी रांची में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य उभरते तकनीकी क्षेत्रों में बेहतरीन शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए आगे है.
- MTech प्रोग्राम: यह उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत काम का है, जो टेक्निकल फील्ड में गहरी नॉलेज हासिल करके बड़ी कंपनियों और रिसर्च के क्षेत्र में एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं.
- PhD प्रोग्राम: यह प्रोग्राम उन अभ्यर्थियों के लिए है जो रिसर्च में रुचि रखते हैं और मॉडर्न सब्जेक्ट पर अत्याधुनिक क्वालिटी रिसर्च करना चाहते हैं.
इंस्टीट्यूट में मिलेंगी ये वर्ल्ड-क्लास फैसिलिटी
IIIT रांची में पढ़ाई और रिसर्च के लिए छात्रों को एक बहुत ही शानदार माहौल मिलता है. IIIT रांची रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए हमेशा काम कर रहा है. यहां छात्रों के लिए एडवांस्ड लैब्स, देश के अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री ऑरिएंटेड के माध्यम से क्वालिटी एजुकेशन का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है.
यह भी पढ़ें: ग्वालियर के इन कॉलेजों से करें BEd, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में तुरंत मिलेगी नौकरी
