लखनऊ के इस कॉलेज में 1 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज, Google Microsoft से मिला जॉब ऑफर

IIIT Lucknow Placement 2026: लखनऊ में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Lucknow) ने प्लेसमेंट रिकॉर्ड जारी किया है. इस साल IIIT लखनऊ को हाईएस्ट प्लेसमेंट 1 करोड़ का मिला है. यहां के 94% स्टूडेंट्स का सेलेक्शन कैंपस प्लेसमेंट हुआ है.

IIIT Lucknow Placement 2026: किसी कॉलेज की असली पहचान क्या होती है? यही कि उसके स्टूडेंट कहां-कहां पहुंचे. इस कॉलेज ने तो एक साथ दो मोर्चों पर धमाल मचा रखा है. एक तरफ "वीमेन इन टेक" प्रोग्राम के जरिए लड़कियां टेक की दुनिया में अपना डंका बजा रही हैं, तो दूसरी तरफ BTech वालों ने प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बना दिया है.

IIIT Lucknow Placement 2026: लड़कियों ने मारी बाजी

यहां की लड़कियों ने टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप और मेंटरशिप लेकर दिखा दिया कि टेक फील्ड अब सिर्फ लड़कों का खेल नहीं रहा. फ्लिपकार्ट के "गर्ल्स वाना कोड" प्रोग्राम से 5 लड़कियों को समर इंटर्नशिप मिली. फ्लिपकार्ट रनवे से 2 और लड़कियां इंटर्नशिप जीत गईं. लिंक्डइन कोचइन के लिए भी 3 लड़कियां क्वालिफाई हुईं.

IIIT Lucknow का 5 साल का प्लेसमेंट एक नजर में

सालऔसत पैकेजहाईएस्ट पैकेजप्लेसमेंट %
2020-2118.65 लाख43 लाख100%
2021-2226.07 लाख45 लाख100%
2022-2330.52 लाख59 लाख100%
2023-2429.85 लाख1.56 करोड़91.36%
2024-2534.04 लाख1.45 करोड़96.65%
2025-2640 लाख1 करोड़94%

बड़ी-बड़ी कंपनियों ने दी पहचान

डीई शॉ डेसिस असेंड में एक लड़की ने तीसरा नंबर हासिल किया, और 3 और लड़कियों को एजुकेयर मेंटी चुना गया. सेल्सफोर्स फ्यूचरफोर्स, रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलर्स और सर्विसनाउ के "वीमेन कोड टू विन" में भी लड़कियों ने टॉप 10 और नेशनल फाइनल तक जगह बनाई.

IIIT Lucknow Placement 2026 Check Here

हैकाथॉन में भी छाई रहीं

WISE@TI हैकाथॉन में 5 लड़कियां फाइनल तक पहुंचीं. NXP WIT मेंटरशिप में 3 लड़कियों को चुना गया. गूगल गर्ल हैकाथॉन में तो 10 लड़कियां नेशनल सेमीफाइनल तक गईं. माइक्रोसॉफ्ट कैंपस कनेक्ट और GHC (ग्रेस हॉपर सेलिब्रेशन) में भी 2-2 लड़कियों को स्कॉलर बनाया गया.

ये भी पढ़ें: NIT Jamshedpur में वर्ष 2024-25 में 93.76% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, CSE समेत इन ब्रांच में 82 LPA तक पैकेज

स्कॉलरशिप की तो बाढ़ आ गई

SheFi स्कॉलर प्रोग्राम में 5 लड़कियां चुनी गईं. Codess.Cafe और रिलायंस फाउंडेशन मिलाकर कुल 11 लड़कियों को मेंटी-स्कॉलर बनाया गया. गूगल टैलेंटस्प्रिंट WE से 6 लड़कियों को स्कॉलरशिप मिली. इसके अलावा अमेजन फ्यूचर इंजीनियर, AWS AI/ML स्कॉलर और LiFT स्कॉलर 2024 जैसे प्रोग्राम भी लड़कियों के साथ रहे. कुल मिलाकर एलीट टेक फेलोशिप में 29 लड़कियों ने अपनी जगह बना ली.

अब बात प्लेसमेंट की करते हैं

इस साल प्लेसमेंट में भी जबरदस्त धमाका हुआ है. औसत पैकेज 40 लाख रुपये पहुंच गया और मीडियन पैकेज 41.5 लाख रुपये रहा. सबसे बड़ा पैकेज पूरे 1 करोड़ रुपये का मिला, वहीं सबसे कम पैकेज भी 7.6 लाख रुपये रहा जो खुद में अच्छा है. कुल मिलाकर 94% बच्चों को प्लेसमेंट मिल गया, जो बताता है कि कंपनियां इस कॉलेज पर कितना भरोसा करती हैं.

ये भी पढ़ें: IIIT रांची में 60 LPA का हाईएस्ट पैकेज, BTech CSE ब्रांच का दिखा जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >