इस IIIT में CS के लिए कितनी रैंक चाहिए? 1 करोड़ 45 लाख का शानदार प्लेसमेंट!

IIIT Lucknow Admission: IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2024-25 में प्लेसमेंट रेट 96.17% है. 2025 में BTech ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1.45 करोड़ का देखा गया है. यहां बीटेक कोर्स में JEE Main के आधार पर एडमिशन मिलता है.

IIIT Lucknow Admission: आज के डिजिटल युग में जहां टेक्नोलॉजी हर सेक्टर की दिशा बदल रही है. वहीं ऐसे इंस्टीट्यूट की जरुरत बढ़ गई है, जो स्टूडेंट्स को फ्यूचर की टेक्नोलॉजी के लिए तैयार कर सकें. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ (IIIT Lucknow) ऐसा ही एक उभरता हुआ इंस्टीट्यूट है, जो इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस के सेक्टर में अच्छी शिक्षा दे रहा है.

यह कॉलेज स्टूडेंट्स को केवल बुक तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे मॉडर्न फील्ड प्रैक्टिकल नॉलेज भी डेटा है. 2025 में BTech के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच में 13233 कटऑफ गया है. वहीं कंप्यूटर साइंस और बिजनेस ब्रांच में कटऑफ 13100 गया है. आइए जानते हैं कि IIIT लखनऊ (IIIT Lucknow Admission) में एडमिशन कैसे लें, फीस और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन है. 

IIIT Lucknow Admission: एडमिशन प्रोसेस 

IIIT लखनऊ में एडमिशन पूरी तरह मेरिट और नेशनल लेवल के एग्जाम के आधार पर होता है. BTech में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में मिले रैंक के बेसिस पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. MTech में एडमिशन के लिए GATE स्कोर मान्य होता है. PhD प्रोग्राम के लिए रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्ट किया जाता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitl.ac.in चेक कर सकते हैं. 

फीस स्ट्रक्चर 

आईआईआईटी लखनऊ में BTech ब्रांच की ट्यूशन फीस लगभग 146000 रुपये (पर सेमेस्टर) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitl.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

IIIT Lucknow BTech Fees STructure 2025 Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

IIIT Lucknow का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. इंस्टीट्यूट का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने में ज्यादा ध्यान देते हैं. यहां स्टूडेंट्स को इंटरव्यू स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, कोडिंग प्रैक्टिस और मॉक इंटरव्यू के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाती है. ज्यादातर स्टूडेंट्स को आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब ऑफर होते हैं.

2024-25 में प्लेसमेंट रेट 96.17% है. 2025 में BTech ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1.45 करोड़ का देखा गया है. Google, Microsoft, Amazon, Flipkart, Deloitte और Cisco जैसी टॉप कंपनीज यहां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.  

यह भी पढ़ें: बिहार के टॉप BTech कॉलेज, जानें कहां मिलता है सबसे शानदार प्लेसमेंट पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >