IIIT Bhopal Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) भोपाल एक गवर्नमेंट टेक्निकल कॉलेज है, जहां कंप्यूटर, आईटी और नई टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कोर्स पढ़ाए जाते हैं. यहां स्टूडेंट्स को अच्छी क्वालिटी की टेक्निकल पढ़ाई और फ्यूचर के लिए तैयार किया जाता है.
अभी IIIT भोपाल की पढ़ाई MANIT भोपाल के कैंपस में होती है.आने वाले समय में इसका अपना अलग और बड़ा कैंपस बनने वाला है. कम समय में ही IIIT भोपाल ने छात्रों के बीच अच्छी पहचान बना ली है. आइए जानते हैं कि आईआईआईटी भोपाल में एडमिशन कैसे मिलता है, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन मौजूद है.
IIIT Bhopal Admission: एडमिशन प्रोसेस
IIIT भोपाल में एडमिशन मुख्य रूप से BTech कोर्स के लिए होता है. इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में मिले रैंक के आधार पर JoSAA या CSAB काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. MTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए GATE एग्जाम क्लीयर कर पड़ता है. NIMCET या इंस्टीट्यूट द्वारा एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर MCA कोर्स में एडमिशन दिया जाता है.
IIIT Bhopal Fees: फीस स्ट्रक्चर
IIIT भोपाल में BTech कोर्स की ट्यूशन फीस लगभग 2,83,374 रुपये प्रतिवर्ष है. MTech कोर्स की फीस लगभग 5,63,343 रुपये होती है. MCA कोर्स की फीस लगभग 8,23,158 रुपये हैं. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitbhopal.ac.in जाकर चेक कर सकते हैं.
IIIT Bhopal BTech Fees Structure 2025-26
IIIT Bhopal Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
IIIT भोपाल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड तेजी से बेहतर हो रहा है. यहां की पढ़ाई का फोकस प्रैक्टिकल नॉलेज, कोडिंग और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स पर रहता है, जिसकी वजह से स्टूडेंट्स को अच्छी कंपनियों में नौकरी के मौके मिलते हैं. कॉलेज की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स को इंटरव्यू, इंटर्नशिप और जॉब के लिए तैयार करती है.
हर साल IT, सॉफ्टवेयर, डेटा और कोर टेक से जुड़ी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में आती है. 2025 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 19.10 लाख देखा गया है. वहीं 2024 में इस ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज 15.07 लाख रुपये था. यहां टॉप कंपनियां जैसे Microsoft, Amazon, Wipro, Infosys, Cisco और TCS कॉलेज में प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
यह भी पढ़ें: कैंपस प्लेसमेंट में छा गया ये कॉलेज, BTech स्टूडेंट्स को 60 लाख का पैकेज
