IIIT Bangalore Admission: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) बैंगलोर भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में से एक है. यह कॉलेज अपने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और उभरती डिजिटल टेक्नीक की पढ़ाई और रिसर्च के लिए जाना जाता है. IIIT बैंगलोर आईटी एजुकेशन और इंडस्ट्री- ऑरिएंटेड है. इसी वजह से यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को मॉडर्न टेक्नीक सीखने के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़ने और बेहतर प्लेसमेंट पाने के अच्छे मौके मिलते हैं.
IIIT Bangalore खास तौर पर AI, Data Science, Cyber Security और Software Development जैसे फील्ड में पढ़ाई और रिसर्च के लिए पॉपुलर है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को 69वां रैंक मिला है. आइए जानते हैं कि आईआईआईटी बैंगलोर में एडमिशन कैसे मिलता है. साथ ही फीस और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन मौजूद है.
IIIT Bangalore Admission: एडमिशन प्रोसेस
IIIT बैंगलोर में एडमिशन अलग-अलग कोर्स के अनुसार होता है. BTech या Integrated MTech कोर्स के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई मेन में मिले रैंक के बेसिस पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. इंटरव्यू और एकेडमिक रिकॉर्ड के अनुआर के रिसर्च या PhD कोर्स में एडमिशन दिया जाता है. MTech के लिए GATE स्कोर जरूरी है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitb.ac.in चेक कर सकते हैं.
IIIT बैंगलोर के प्रमुख कोर्स
IIIT Bangalore में मुख्य रूप से आईटी और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स कराए जाते हैं. इन कोर्स में स्टूडेंट्स को AI, Data Science, Cyber Security, VLSI, Embedded Systems और Networking जैसे मॉडर्न फील्ड में पढ़ाई और रिसर्च का अवसर मिलता है. नीचे कोर्स के नाम दिए गए हैं.
- Integrated MTech (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)
- Integrated MTech (इलेट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग)
- MTech (CSE / ECE)
- MSc Digital Society
- MS by Research
- PhD प्रोग्राम
प्लेसमेंट डिटेल्स
IIIT बैंगलोर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है. बड़ी टेक कंपनियां यहां से स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर करती है. 2024-25 में CSE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 65 लाख का देखा गया है. Google, Amazon, Goldman Sachs, Flipkart और Oracle जैसे टॉप कंपनियां यहां के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
यह भी पढ़ें: इस NIT में इंजीनियरिंग का मौका, जहां Google और Amazon से मिलता है जॉब
