IGNOU July Admission 2026: अगर आप नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं या घर बैठे देश की सबसे बड़ी सरकारी यूनिवर्सिटी से डिग्री लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपने जुलाई 2026 सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है.
हर साल लाखों छात्र इग्नू में एडमिशन लेते हैं क्योंकि यहां से पढ़ाई करना बहुत आसान और सस्ती है. अगर आप भी इस साल एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इग्नू में एडमिशन लेने के लिए क्या प्रोसेस है.
IGNOU July Admission 2026: एडमिशन की जरूरी डेट्स
इग्नू ने जुलाई 2026 सेशन के लिए एडमिशन का पोर्टल खोल दिया है.
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 25 मई 2026
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 15 जुलाई 2026
कौन-कौन से कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन?
इग्नू इस समय 200 से भी ज्यादा कोर्सेज ऑफर कर रहा है. आप अपनी पसंद और योग्यता के हिसाब से इनमें से किसी भी प्रोग्राम को चुन सकते हैं:
- अंडरग्रेजुएट कोर्सेज: BA, BCom, BSc, BBA, BCA
- पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज: MA, MCom, MSc, MBA, MCA
- डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज: डिजिटल मार्केटिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशन जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्सेज
ये सभी कोर्सेज दो मोड में उपलब्ध हैं पहला ODL (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग). जिसमें आपको स्टडी मटेरियल मिलता है और वीकेंड पर क्लासेस होती हैं, और दूसरा ऑनलाइन मोड, जिसमें सब कुछ पूरी तरह इंटरनेट के ज़रिए होता है.
फॉर्म भरने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
- 10वीं की मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट (12वीं की मार्कशीट या ग्रेजुएशन की डिग्री)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
APAAR ID है जरूरी
अगर आप इस साल इग्नू में (IGNOU July Admission 2026) एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें. इस बार फॉर्म भरने के लिए आपके पास APAAR ID (ऑटोमेटेड पर्मानेंट एकेडमिक अकाउंट रेजिस्ट्री) होना जरूरी है. यह एक तरह का ‘एजुकेशन आधार कार्ड’ है, जिसमें छात्र का पूरा एकेडमिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सेफ रहता है. फॉर्म भरने की शुरुआत करने से पहले इस आईडी को जरूर जनरेट कर लें.
IGNOU July Admission 2026: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें.
- अपना डिटेल्स डालकर नया अकाउंट बनाएं.
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
- लास्ट में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
यह भी पढ़ें: JNU में पीजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक करें अप्लाई
