DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. डीयू ने पीजी एडमिशन 2026 के तहत दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट मिली है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार कर फीस जमा करनी होगी. ऐसा नहीं करने पर उनकी सीट रद्द हो सकती है.
DU PG Admission 2026: कब तक स्वीकार करनी होगी सीट?
दूसरे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 24 जून 2026 तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. वहीं सीट कन्फर्म करने के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2026 तय की गई है.
जो छात्र निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, वे आगे की एडमिशन प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें.
ऐसे चेक करें DU PG Admission 2026 Second List
- सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS-PG पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं.
- अपने CUET PG आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
- होमपेज पर Second Seat Allocation List 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट का स्टेटस दिखाई देगा.
- अगर सीट मिली है तो Seat Acceptance विकल्प पर क्लिक करें.
- भविष्य के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
DU PG Admission 2026 Second List Check Here
कितने छात्रों को मिली सीट?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, पीजी एडमिशन के दूसरे राउंड में कुल 2,964 नए सीट अलॉटमेंट किए गए हैं. पहले राउंड में सीट पाने वाले 3,399 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज करने का विकल्प चुना था. वहीं 2,448 उम्मीदवारों ने बेहतर विकल्प की उम्मीद में अपग्रेड का विकल्प चुना.
इसके अलावा 2,303 ऐसे अभ्यर्थी रहे जिन्होंने न तो फ्रीज और न ही अपग्रेड का विकल्प चुना. इससे पहले फर्स्ट राउंड में कुल 11,548 सीटें आवंटित की गई थीं. इनमें से 10,393 छात्रों ने सीट स्वीकार की थी, जबकि 8,150 उम्मीदवारों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा कर अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली थी.
यह भी पढ़ें: CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, cuet.nta.nic.in पर करें चेक
