DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में एडमिशन सिर्फ और सिर्फ CUET UG Score के आधार पर मिलता है. यूनिवर्सिटी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है. डीयू ने कहा अगर आप 12वीं के बाद DU में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो 2026 में आपको कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के जरिए ही एडमिशन मिलेगा. आइए, कॉलेज सीरिय में जानते हैं कि डीयू में एडमिशन की क्या प्रक्रिया है.
डीयू में किन कोर्सेज में मिलता है CUET से एडमिशन?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के होम पेज पर जब आप UG Admission कैटेगरी के ऑप्शन में जाएंगे तो आपको इंफॉर्मेशन बुलेटिन मिलेगा. इस पर क्लिक करके आप एडमिशन रिलेटेड सभी इंफॉर्मेशन मिल जाएगा. इस इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, डीयू का कहना है कि यूजी के सभी कोर्सेज में CUET UG स्कोर से ही एडमिशन मिलेगा. लेकिन कुछ संस्थान इस नियम से अलग हैं जैसे कि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) और विदेशी छात्रों (Foreign Nationals) के लिए CUET स्कोर अनिवार्य नहीं है.
CUET के जरिए ऐसे मिलेगा एडमिशन
DU में एडमिशन के लिए सबसे पहले छात्रों को CUET (UG) परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है. परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है, जिसके जरिए छात्रों को कॉलेज और कोर्स अलॉट किए जाते हैं.
CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है
CUET रिजल्ट आने के बाद छात्रों को DU के CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. यहां छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं. इसके बाद यूनिवर्सिटी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करती है, जिसमें छात्रों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार सीट मिलती है.
एडमिशन के जरूरी स्टेप्स
- CUET (UG) 2026 परीक्षा में शामिल होना
- रिजल्ट जारी होने के बाद CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
- अपने पसंद का कोर्स चुनें और कॉलेज का चयन
- सीट अलॉटमेंट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करना
- फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करना
यह भी पढ़ें- CUET UG से BHU में कैसे लें एडमिशन, देखें पिछले साल का कटऑफ
