दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए दौड़-भाग शुरू, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

Delhi University UG Admissions: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सरकार के API Setu के जरिए उम्मीदवारों की जरूरी जानकारी जैसे नाम, DOB, फोटो और साइन पहले से ही सिस्टम में जोड़ दिए गए हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS (UG) 2026 पोर्टल पर जाएं.

Delhi University UG Admissions: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आज से यानी कि 27 जून 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न यूजी (Undergraduate) कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अभी केवल फेज -1 के तहत एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने CUET UG 2026 की परीक्षा दी थी और वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं वे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG 2026) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है

किसी भी छात्र को यूनिवर्सिटी जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इसके लिए छात्रों को ugadmission.uod.ac.in पर जाना होगा. होम पेज पर Bulletin of Information की एक पीडीएफ में आपको डिटेल जानकारी मिल जाएगी.

Du की ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

फेज 1 में केवल आवेदन संख्या से होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बताया कि CSAS (UG) 2026 के पहले फेज में उम्मीदवार केवल CUET (UG) 2026 के आवेदन संख्या (Application Number) के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

छात्रों की जानकारी पहले से ही App में जोड़ दी गई

बिना हड़बड़ाए छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकें इसके लिए भारत सरकार के API Setu के जरिए उम्मीदवारों की जरूरी जानकारी जैसे नाम, DOB, फोटो और साइन पहले से ही सिस्टम में जोड़ दिए गए हैं. इससे छात्रों को दोबारा वही जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को एक बार का नॉन-रिफंडेबल (वापस न होने वाला) रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा.

How to Register on DU CSAS Portal 2026: कैसे करें आवेदन?

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS (UG) 2026 पोर्टल पर जाएं.
  • CUET (UG) 2026 Application Number की मदद से लॉगिन करें.
  • ऑटो-फिल की गई जानकारी (नाम, DOB, फोटो, साइन आदि) को जांचें.
  • यदि आवश्यक हो तो अन्य मांगी गई जानकारी भरें.
  • एक बार का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें.
  • फेज-2 शुरू होने पर 12वीं के विषयों के अनुसार CUET पेपर की Subject Mapping करें.
  • अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट/पीडीएफ सेव कर लें.

रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक –ugadmission.uod.ac.in

एडमिशन CUET UG Score से ही मिलेगा

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से क्लियर है कि एडमिशन CUET UG परीक्षा में हासिल स्कोर के आधार पर ही मिलेगा. हालांकि, उम्मीदवारों को संबंधित कोर्स की एलिजिबिलिटी जानने के लिए DU की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा.

500 से अधिक कोर्स ऑफर किए जाते हैं

दिल्ली यूनिवर्सिटी देश की सबसे बड़ी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है. यहां 91 कॉलेज, 16 फैकल्टी और 86 विभाग हैं. यूनिवर्सिटी में 500 से अधिक UG, PG कोर्स और अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं.

फेज 2 के लिए जल्द जारी की जाएगी जानकारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बताया कि CSAS के दूसरे चरण (Phase-II) में उम्मीदवारों को CUET (UG) 2026 में दिए गए टेस्ट पेपर को कक्षा 12वीं में पढ़े गए विषयों से मैप (Subject Mapping) करना होगा.

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कोर्स की पात्रता तय करने के लिए केवल उन्हीं भाषा (Language) और डोमेन (Domain) विषयों के CUET स्कोर को माना जाएगा, जिन विषयों में उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास की है.

सब्जेक्ट मैपिंग के बाद विश्वविद्यालय यह तय करेगा कि उम्मीदवार किन-किन कोर्सों के लिए एलिजिबल है और उसके CUET स्कोर के आधार पर मेरिट स्कोर तैयार करेगा. इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कोर्स (Programme) और कॉलेज (College) का चयन करना होगा. फेज 2 के लिए जल्द ही जानकारी जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- CBSE बदलने जा रहा है थ्री लैंग्वेज पॉलिसी, इस बार छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >