2582 MBBS सीट्स पर एडमिशन शुरू, जल्दी करें, हाथ से निकल न जाए मौका

Bihar Medical College Admission 2025: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में कुल 2897 सीटों पर नामांकन के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यह मौका उन छात्रों के लिए है जो बेसब्री से मेडिकल कॉलेज में दाखिला का वेट कर रहे थे.

Bihar Medical College Admission 2025: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. बिहार में स्टेट कोटा की 85 प्रतिशत मेडिकल व डेंटल सीटों पर आज से दाखिला शुरू हो गया है. 

Bihar MBBS Admission 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन

पहली और दूसरी राउंड की रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज से यानी कि 30 जुलाई 2025 से शुरू होकर 4 अगस्त 2025 तक चलेगी. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार राज्य में मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) के जरिए मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में दाखिला लिया जाता है. राज्य में मेडिकल की कुल 2897 सीटें हैं, जिन पर दाखिला होगा. इस काउंसलिंग के जरिए बिहार के बीवीएससी व एएच कोर्स (बिहार गवर्नमेंट वेटरिनेरी कॉलेज) में भी दाखिला मिलेगा. 

Bihar Medical Seats: बिहार में मेडिकल की कितनी सीट्स हैं

कुल सीट्स- 2897 

MBBS

  • एमबीबीएस सीट्स- 2582
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज- 1232
  • प्राइवेट मेडिकल कॉलेज-1350

BDS

  • बीडीएस-315 
  • सकारी बीडीएस कॉलेज- 115
  • प्राइवेट बीडीएस कॉलेज- 200

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं. 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सरकार के आदेश अनुसार, इस बार प्राइवेट कॉलेज की 50 प्रतिशत सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के समान ही फीस ली जाएगी. बिहार स्टेट मेडिकल कॉलेजों की सीट पर दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. BCECEB UGMAC 2025 Counselling का सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. 

Bihar Medical College Admission 2025 Fees: आवेदन शुल्क 

अनारक्षित/EWS/बीसी/BC/EBC कैंडिडेट्स को 1200 रुपये और एससी/एसटी कैंडिडेट्स  को 600 रुपय का भुगतान करना होगा. वहीं प्राइवेट कॉलेज के मामले में यह राशि सभी कैंडिडेट्स के लिए अलग है. सभी कैंडिडेट्स को 1200 रुपये का भुगतान करना होगा. डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 

Bihar Medical College Admission 2025 Important Dates: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वॉइस फिलिंग की शुरुआत- 30-07-2025 
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख -च्वॉइस फिलिंग (पहला और दूसरा राउंड) -04-08-2025 (रात्रि 10.00 बजे) 
  • रजिस्ट्रर्ड कैंडिडेट्स द्वारा विकल्पों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करना -04-08-2025 (रात्रि 11.59 बजे) 
  • रैंक कार्ड जारी होगी- 06-08-2025 
  • पहले राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम- 09-08-2025 
  • दस्तावेज सत्यापन और दाखिला (पहला राउंड)-11-08-2025 से 13-08-2025

यह भी पढ़ें- MP Top Medical Colleges 2025: 12वीं के बाद एमपी के टाॅप मेडिकल काॅलेजों की लिस्ट, NEET से मिलेगा एडमिशन

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025: यूपी के बेस्ट MBBS कॉलेज में एडमिशन, सरकारी कॉलेजों की लिस्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >