Bihar BEd CET 2026: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी Bihar BEd CET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाना होगा. इस परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दो वर्षीय BEd कोर्स में दाखिला दिया जाता है.
इस बार परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया गया था. परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. अब रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर के आधार पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे.
Bihar BEd CET 2026 Result: ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
- होम पेज पर Bihar BEd CET 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड या मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
Bihar BEd CET Result 2026 Check Here
Bihar BEd एडमिशन इन यूनिवर्सिटी में होगी
- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
- आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना
- भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
- जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा
- मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
- मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना
- मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर
- पटना विश्वविद्यालय, पटना
- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
- पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया
- तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
एग्जाम डिटेल्स
Bihar BEd CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई थी. उम्मीदवार 18 मई 2026 तक ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकते थे. जिन अभ्यर्थियों से तय समय में आवेदन नहीं हो पाया, उन्हें 19 से 21 मई 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका दिया गया था.
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 और 23 मई 2026 को खोली गई थी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 मई 2026 को जारी किए गए थे. Bihar BEd CET 2026 का आयोजन 7 जून 2026 को किया गया, जबकि इसकी आंसर की 8 जून 2026 को जारी की गई थी. अब 19 जून 2026 को परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज
